{"_id":"68386aede46dd664e00563ff","slug":"meerut-health-workers-knocked-on-the-door-and-said-you-have-aids-panic-in-the-families-of-seven-people-2025-05-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Meerut: सरधना में सात लोगों की जांच, सातों की रिपोर्ट आई एचआईवी पॉजिटिव, तीन गांवों में दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: सरधना में सात लोगों की जांच, सातों की रिपोर्ट आई एचआईवी पॉजिटिव, तीन गांवों में दहशत
Thu, 29 May 2025 07:41 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Thu, 29 May 2025 07:41 PM IST
सार
कुछ दिन पहले सरधना के एक गांव में एड्स का मरीज मिला था। स्वास्थ्य विभाग ने अभियान चलाकर सात लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे थे, सातों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। ऐसे में जांच का दायरा बढ़ाने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : Adobe Stock
विस्तार
सरधना ब्लाक क्षेत्र के तीन गांवों में स्वास्थ्य विभाग की टीम को एड्स के सात मरीज मिले हैं। क्षेत्र में एचआईवी पॉजिटिव मिलने से विभाग में हड़कंप मचा है। स्वास्थ्य विभाग ने मरीजों का उपचार शुरू कर दिया है। जबकि क्षेत्र में एड्स के प्रति जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
कुछ दिन पहले क्षेत्र के एक गांव निवासी ग्रामीण सीएचसी में बुखार के उपचार के लिए आया था। कई दिनों ने बुखार नहीं उतरने से चिकित्सक ने उसे जांच कराने के लिए कहा। जब उसने खून की जांच कराई तो वह एचआईवी पॉजिटिव पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
जांच रिपोर्ट के बाद सीएचसी प्रभारी डा. संदीप गौतम ने टीम को मरीज के उपचार के लिए लगा दिया। इसके बाद टीम ने आसपास के गांवों में जागरूकता अभियान चलाया। साथ ही आशाओं को भी सक्रिय कर दिया। इसके बाद क्षेत्र के तीन गांवों के सात मरीजों को संदिग्ध मानते हुए जांच कराई थी। सातों मरीजों की एचआईवी पॉजिटिव की रिपोर्ट आई है।
तीनों गांवों में 15 आशाओं को सक्रिय कर दिया है, जो ग्रामीणों के बीच जाकर जागरूकता अभियान चला रही हैं। इसके अलावा शिविर भी लगवाया जा रहा है। साथ ही यह जांच की रही है कि मरीजों को एड्स होने का क्या कारण है। जांच रिपोर्ट आने का बाद ही स्पष्ट होगा कि इन मरीजों को किस कारण से एड्स हुआ है।