फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Headless Body of Woman Found in Bahadurpur Canal, Police Searching for Identity

Meerut: रजवाहे में तैर रहा था महिला का सिर कटा शव…,किसान ने देखा तो कांप उठी रूह!

Thu, 05 Jun 2025 02:58 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: डिंपल सिरोही Updated Thu, 05 Jun 2025 02:58 PM IST
सार

मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर गांव में एक महिला का सिर कटा शव रजवाहे में तैरता मिला। सिर की तलाश जारी है। पुलिस पहचान के प्रयास में जुटी है।

विज्ञापन
Meerut: Headless Body of Woman Found in Bahadurpur Canal, Police Searching for Identity
जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के बहादुरपुर गांव में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब गुरुवार सुबह एक किसान ने रजवाहे के पानी में एक महिला का सिर कटा शव तैरता हुआ देखा।

विज्ञापन

परतापुर थाना क्षेत्र में खेतों में पानी दे रहे किसान की नजर जैसे ही रजवाहे की ओर गई, तो पानी में तैरते हुए एक महिला का धड़ दिखाई दिया। पास जाकर देखा तो उसका सिर गायब था। यह नज़ारा देखकर किसान के पैरों तले ज़मीन खिसक गई।

विज्ञापन

उसने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकाला। फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची और जरूरी सबूत जुटाए। हालांकि, महिला का सिर अब तक बरामद नहीं हो सका है।

विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: नरगिस खान की संपत्ति का खुलासा: लग्जरी कारों, बार, पेट्रोल पंप व करोड़ों की भूमि, सपा सरकार में बोलती थी तूती

पुलिस के मुताबिक महिला की उम्र करीब 23 साल बताई गई है। उसने सूट-सलवार पहन रखा था और हाथों में मेहंदी लगी थी, जिससे यह अंदेशा है कि वह हाल में शादीशुदा या किसी समारोह में शामिल रही होगी।

शव की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस सोशल मीडिया व अन्य माध्यमों से उसकी शिनाख्त कराने की कोशिश कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।एसपी अंतरिक्ष जैन ने बताया कि हत्या की आशंका के तहत जांच की जा रही है। महिला का सिर ढूंढा जा रहा है। पहचान होने के बाद मामले की दिशा स्पष्ट होगी।

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
महिला की निर्मम हत्या के बाद उसका शव रजवाहे में फेंकने की आशंका जताई जा रही है। इसी को ध्यान में रखते हुए पुलिस उस रास्ते पर लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है, जो रजवाहे की ओर जाते हैं।

आसपास के घरों और दुकानों के फुटेज को खंगाला जा रहा है। यह जांच की जा रही है कि क्या शव को किसी वाहन में लाकर यहां फेंका गया।

ग्रामीणों में इस सनसनीखेज घटना के बाद दहशत का माहौल है। वही पुलिस आशंका जता रही है कि यह कोई लव अफेयर, ऑनर किलिंग या अपहरण कर हत्या से जुड़ा मामला हो सकता है। फिलहाल पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed