फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut-Hapur Loksabha: Triangular contest likely, tough competition between BJP, SP and BSP

Meerut-Hapur Loksabha: त्रिकोणीय मुकाबले के आसार, भाजपा, सपा और बसपा में कड़ी टक्कर, ये प्रत्याशी मैदान में

Fri, 26 Apr 2024 08:50 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Fri, 26 Apr 2024 08:50 AM IST
सार

मेरठ हापुड़ लोकसभा सीट पर भाजपा, सपा और बसपा के बीच कड़ा मुकाबला इस बार लोकसभा चुनाव में देखने को मिलेगा। यहां तीन प्रत्याशियों में दो पुरुष तो एक महिला प्रत्याशि हैं। ऐसे में त्रिकोणीय मुकाबले पर हर किसी की नजरें टिकी हैं। आज मतदाता अपना सांसद चुनेंगे।

विज्ञापन
Meerut-Hapur Loksabha: Triangular contest likely, tough competition between BJP, SP and BSP
सुनीता वर्मा, अरुण गोविल और देवव्रत त्यागी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ- हापुड़ लोकसभा सीट पर चुनावी महासंग्राम में प्रत्याशियों की परीक्षा शुक्रवार (आज) होगी। यहां त्रिकोणीय मुकाबले के आसार हैं। प्रमुख दलों में भाजपा रालोद गठबंधन से अभिनेता अरुण गोविल मैदान में हैं तो सपा-कांग्रेस और आमआदमी गठबंधन की प्रत्याशी पूर्व महापौर सुनीता वर्मा हैं, जबकि बसपा के प्रत्याशी देवव्रत त्यागी हैं।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP Lok Sabha Phase 2 Election Live: मेरठ-बागपत में मतदान शुरू, मतदाताओं की लगी लंबी लाइन, कई बूथों पर EVM खराब

विज्ञापन

मेरठ हापुड़ लोकसभा सीट के तहत पांच विधानसभा सीटें (किठौर, मेरठ कैंट, मेरठ सिटी, मेरठ दक्षिण और हापुड़) आती हैं। साल 2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने तीन सीटों पर कब्जा जमाया था, जबकि दो सीटों पर समाजवादी पार्टी का कब्जा रहा। 2019 के लोकसभा चुनाव के इतर 2022 के विधानसभा चुनाव में बहुजन समाज पार्टी और सपा का गठबंधन नहीं हो सका था। 2019 के लोकसभा चुनाव की बात करें तो बेहद कड़ा मुकाबला हुआ था।


 

भाजपा के राजेंद्र अग्रवाल ने 5 लाख 86 हजार 184 वोट हासिल किए। वहीं, बहुजन समाज पार्टी के हाजी याकूब कुरेशी को 5 लाख 81 हजार 455 बोट मिले। दोनों के बीच अंत तक कड़ा मुकाबला रहा और जीत आखिरकार राजेंद्र अग्रवाल के खाते में गई। राजेंद्र आवाल ने महज 4,729 मतों के अंतर से चुनाव जीता। कांग्रेस के हरेंद्र अग्रवाल तीसरे नंबर पर रहे।


 
विज्ञापन

मेरठ-हापुड़ सीट पर नजर
सीट के राजनीतिक इतिहास की बात करें तो 1991 से लेकर अब तक आठ चुनाव में छह बार भाजपा को जीत मिली है। 1991, 1996 और 1998 में भारतीय जनता पाटी की जीत हुई। 1996 और 1998 के चुनाव में भाजपा के टिकट पर अमर पाल सिंह विजय हुए। लगातार जीत का सिलसिला 1999 में जाकर टूट गया, जब कांग्रेस के अवतार सिंह भड़ाना जीते थे।

2004 के संसदीय चुनाव में बहुजन समाज पार्टी ने शाहिद अखलाक के दम पर चुनाव जीत लिया। फिर इसके बाद यहां पर भाजपा के जीत हासिल करने का जो सिलसिला शुरू किया उसे कोई भी दल रोक नहीं सका है। 2009 के चुनाव में राजेंद्र अग्रवाल ने 47,146 मतों के अंतर के साथ भाजपा के लिए जीत हासिल की। 2014 में मोदी लहर में राजेंद्र अग्रवाल ने बाजी मारी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed