फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Gym Weight Plates Found Dumped on Roadside, Videos Viral, Mystery Over Their Source

मेरठ: सड़क किनारे जिम प्लेट्स का ढेर, वीडियो वायरल होते ही बोरे भरकर ले गए लोग; आखिर कहां से आईं?

Wed, 26 Aug 2026 05:19 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 26 Aug 2026 05:19 PM IST
सार

मेरठ में बिजली बंबा बाईपास पर होटल अरोमा के पास सड़क किनारे बड़ी संख्या में जिम की प्लेट्स पड़ी मिलीं। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हैं और लोग प्लेट्स उठाकर ले जाते दिख रहे हैं। अब इन प्लेट्स को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं।

विज्ञापन
Meerut: Gym Weight Plates Found Dumped on Roadside, Videos Viral, Mystery Over Their Source
जिम प्लेट्स - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ में बिजली बंबा बाईपास पर सड़क किनारे पड़ीं जिम प्लेटें रहस्य बन गई हैं। क्षेत्र स्थित होटल अरोमा के बराबर वाली सड़क पर बड़ी संख्या में जिम की प्लेट्स पड़े होने के वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो लोग इन्हें उठाने पहुंच गए। वायरल वीडियो में सड़क किनारे प्लेट्स का ढेर दिखाई दे रहा है और कुछ लोग इन्हें उठाकर ले जाते नजर आ रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि प्लेट्स नई हैं।

विज्ञापन


सड़क किनारे पड़ा था जिम का सामान
वायरल वीडियो में सड़क किनारे बड़ी संख्या में जिम में इस्तेमाल होने वाली प्लेट्स बिखरी दिखाई दे रही हैं। वीडियो सामने आने के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुटने और कुछ लोगों के प्लेट्स उठाकर ले जाने की बात भी सामने आई है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: सियासत: अतुल प्रधान ने हटवाए विवादित पोस्टर, कहा-‘महंगाई और जनता के मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए पोस्टरबाजी’

विज्ञापन
विज्ञापन

इतनी बड़ी संख्या में प्लेट्स यहां आई कहां से?
वीडियो वायरल होने के बाद सबसे बड़ा सवाल यही उठ रहा है कि इतनी बड़ी संख्या में जिम की प्लेट्स सड़क किनारे आखिर पहुंचीं कैसे? इन्हें यहां कौन लेकर आया, किसने डाला और इन्हें यहां रखने का उद्देश्य क्या था? अभी इन सवालों के जवाब स्पष्ट नहीं हैं।

नई प्लेट्स होने का किया जा रहा दावा
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के साथ दावा किया जा रहा है कि सड़क पर पड़ी जिम की प्लेट्स नई हैं। हालांकि इन प्लेट्स की वास्तविक स्थिति, स्वामित्व और उन्हें वहां लाए जाने के कारण की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हुई है।

वायरल वीडियो के बाद लोग बोले- जांच जरूरी
बड़ी संख्या में जिम उपकरण खुले में पड़े मिलने की घटना ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। यह सामान किसका है और इसे यहां क्यों छोड़ा गया, इसका पता जांच के बाद ही चल सकेगा। फिलहाल सोशल मीडिया पर वीडियो तेजी से प्रसारित हो रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed