{"_id":"643a6997b5fe688c9e0270b5","slug":"meerut-guard-refused-to-run-the-train-passengers-hanging-on-window-ujjaini-express-stood-for-half-an-hour-2023-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut: खिड़की पर लटके यात्री तो गार्ड ने ट्रेन चलाने से किया इनकार, आधा घंटा खड़ी रही उज्जैनी एक्सप्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: खिड़की पर लटके यात्री तो गार्ड ने ट्रेन चलाने से किया इनकार, आधा घंटा खड़ी रही उज्जैनी एक्सप्रेस
Sat, 15 Apr 2023 02:42 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sat, 15 Apr 2023 02:42 PM IST
सार
शुक्रवार को मेरठ सिटी स्टेशन पहुंची उज्जैनी एक्सप्रेस के साधारण कोच में यात्रियों को लटका देख गार्ड ने ट्रेन चलाने से इनकार कर दिया। आधा घंटे तक ट्रेन खड़ी रही। वहीं पूरे मामले की रिपोर्ट मुख्यालय भेज दी गई है।
विज्ञापन
Meerut city Station
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उज्जैनी एक्सप्रेस के साधारण कोच में यात्रियों को लटका देख गार्ड ने ट्रेन चलाने से इनकार कर दिया। करीब 30 मिनट ट्रेन सिटी स्टेशन पर खड़ी रही, जिससे यात्रियों को दिक्कत झेलनी पड़ी। स्टेशन अधीक्षक ने आरपीएफ की मदद से यात्रियों को अंदर कराया, तब ट्रेन रवाना हुई। स्टेशन अधीक्षक ने पूरे मामले की रिपोर्ट मुख्यालय भेज दी है।
विज्ञापन
ट्रेन संख्या 14309 दोपहर 2:11 बजे मेरठ के सिटी स्टेशन पर आकर रुकी। इस दौरान टिकट चेकिंग स्टॉफ ने आरक्षित कोच में सवार साधारण टिकट यात्रियों को उतार दिया। सभी यात्री भागकर साधारण कोच में सवार हो गए।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: विशु हत्याकांड: पिस्टल लूटकर फरार हो रहे शूटर शाहनवीज समेत दो मुठभेड़ में दबोचे, पैर में लगी पुलिस की गोली
विज्ञापन
जगह नहीं होने की वजह से कई यात्री दरवाजे पर खड़े हो गए तो कोई लटक गया। जैसे ही ट्रेन रवाना हुई वैसे ही गार्ड ने साधारण कोच में यात्रियों को लटका देख ट्रेन को रोक दिया। ट्रेन के रुकने पर पावर केबिन पर तैनात कर्मियों ने तुरंत संपर्क किया।
जब मामले की जानकारी स्टेशन अधीक्षक को हुई तो वह भी पहुंच गए। उनके तमाम कहने के बावजूद गार्ड ने सवारियों के कोच के अंदर नहीं जाने तक ट्रेन नहीं चलाने की जिद कर दी। इसके बाद स्टेशन अधीक्षक ने तुरंत आरपीएफ को बुलाकर यात्रियों को गेट से अंदर किया तब कहीं जाकर ट्रेन रवाना हुई।
स्टेशन अधीक्षक आरपी शर्मा ने बताया गार्ड की जिद की वजह से स्टेशन पर करीब 30 मिनट तक उज्जैनी एक्सप्रेस खड़ी रही। आरपीएफ के मदद से यात्रियों को कोच के अंदर कराया। पूरे मामले की रिपोर्ट बनाकर मंडल मुख्यालय भेज दी गई है।