फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Groom Goes Missing on Wedding Night, Search in Gangnahar Yields No Clue

Meerut: शादी की पहली ही रात गायब हुआ दूल्हा... हरिद्वार में मिला युवक, बोला- बेचैनी होने पर घर छोड़ा

Mon, 01 Dec 2025 05:07 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Mon, 01 Dec 2025 05:07 PM IST
सार

मोहसीन का बुधवार को खतौली निवासी युवती से शादी हुई थी। सुहागरात के दिन ही वह अचानक लापता हो गया। परिजनों ने बताया कि बुधवार रात लगभग एक बजे मोहसीन कमरे से बल्ब लाने की बात कहकर गया, लेकिन इसके बाद वापस नहीं लौटा था।

विज्ञापन
Meerut: Groom Goes Missing on Wedding Night, Search in Gangnahar Yields No Clue
लापता दूल्हे मोहसीन की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नगर के मोहल्ला ऊंचापुर में बीते बुधवार को संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुआ दूल्हा मोहसीन उर्फ मोनू, पुत्र सईद हरिद्वार से सकुशल बरामद हो गया। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में दूल्हे ने बताया कि बैचेन होने के कारण वह घर से चला गया था। इसके बाद पुलिस ने कागजी कार्रवाई कर उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें:  Meerut News Today Live: मेरठ और आसपास की ताजा और अहम खबरें, पढ़ें 1 दिसंबर को आपके शहर में क्या हुआ

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मोहसीन का बुधवार को खतौली निवासी युवती से शादी हुई थी। सुहागरात के दिन ही वह अचानक लापता हो गया। परिजनों ने बताया कि बुधवार रात लगभग एक बजे मोहसीन कमरे से बल्ब लाने की बात कहकर गया, लेकिन इसके बाद वापस नहीं लौटा।

पुलिस ने तलाश शुरू की, जिसमें दौराला गंगनहर पुल पर सीसीटीवी फुटेज में वह रात 1:42 बजे देखा गया। इसके बाद पुलिस ने गंगनहर में डूबने की आशंका जताते हुए रविवार को पीएसी के गोताखोरों से अभियान चलाया। सोमवार को मोहसीन ने अपने परिजनों के मोबाइल पर कॉल कर हरिद्वार में होने की जानकारी दी।

इसके बाद पुलिस और परिजन हरिद्वार पहुंचे और शाम तक उसे थाने लेकर आए। पुलिस ने बताया कि पूछताछ में मोहसीन ने बताया कि शादी के बाद सुहागरात के दिन वह बैचेन महसूस कर बृहस्पतिवार सुबह नानू पुल से बस में हरिद्वार चला गया। वहां वह होटल में रुका, लेकिन पैसे खत्म होने के कारण दो दिन भूखा रहा। फिलहाल पुलिस ने पूछताछ कर उसे सुरक्षित रूप से परिजनों को सौंप दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed