फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut Girl Rudrakshi Selected in Super-100 Among 19.2 Crore Students, to be Special Guest at Republic Day Par

UP: 1.92 करोड़ छात्रों में सुपर-100 में चयन, गणतंत्र दिवस परेड की विशिष्ट अतिथि होंगी मेरठ की रुद्राक्षी

Sat, 17 Jan 2026 10:41 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Sat, 17 Jan 2026 10:41 PM IST
सार

मेरठ की कक्षा सात की छात्रा रुद्राक्षी गुप्ता ने वीर गाथा 5.0 प्रतियोगिता में सुपर-100 में स्थान बनाकर इतिहास रच दिया। रुद्राक्षी को गणतंत्र दिवस परेड में विशिष्ट अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है।

विज्ञापन
Meerut Girl Rudrakshi Selected in Super-100 Among 19.2 Crore Students, to be Special Guest at Republic Day Par
रुद्राक्षी गुप्ता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रतिभा उम्र की मोहताज नहीं होती, यह साबित कर दिखाया है गंगानगर की कक्षा सात की छात्रा रुद्राक्षी गुप्ता ने। रक्षा और शिक्षा मंत्रालय द्वारा आयोजित वीर गाथा 5.0 प्रतियोगिता में देश-विदेश के 1.92 करोड़ छात्रों के बीच अपनी कविता के दम पर रुद्राक्षी ने सुपर-100 में स्थान बनाया है।

विज्ञापन


‘कारगिल का शेर’ कविता से बनाई पहचान
रुद्राक्षी ने कारगिल युद्ध में शहीद परमवीर चक्र विजेता कैप्टन विक्रम बत्रा पर आधारित ‘कारगिल का शेर’ शीर्षक कविता लिखी और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत की। इस कविता के जरिए रुद्राक्षी ने राष्ट्रीय स्तर पर चयनित 4020 प्रविष्टियों में से सुपर-100 में जगह बनाई।
विज्ञापन


यह भी देखें: Meerut वालों को मायूस कर रही Metro, जानें आखिर क्या है वजह, क्यों मायूस है लोग?

विज्ञापन
विज्ञापन

26 जनवरी को होंगी विशिष्ट अतिथि
इस उपलब्धि के चलते रुद्राक्षी को 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस परेड में विशिष्ट अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है। द एवन्यू पब्लिक स्कूल गंगानगर के चेयरमैन आरके सैनी ने बताया कि 22 से 27 जनवरी तक चलने वाले गणतंत्र दिवस समारोह में रुद्राक्षी और उनकी मां मीनू गोयल शामिल होंगी। केंद्रीय रक्षा मंत्री और शिक्षा मंत्री द्वारा उन्हें नकद पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा तथा दिल्ली दर्शन भी कराया जाएगा।

जिले की इकलौती छात्रा
रुद्राक्षी मेरठ जिले की एकमात्र छात्रा हैं, जिन्होंने सुपर-100 में स्थान हासिल किया है। इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्रधानाचार्य मनीष एम सैनी सहित शिक्षकों और स्टाफ ने छात्रा को बधाई दी।

संघर्ष से सफलता तक का सफर
रुद्राक्षी मूल रूप से मवाना रोड क्षेत्र के बना गांव की रहने वाली हैं और वर्तमान में गंगानगर एफ ब्लॉक में परिवार के साथ रहती हैं। उनकी मां मीनू गोयल ब्यूटी पार्लर चलाकर बच्चों की पढ़ाई का खर्च उठा रही हैं। तीन साल पहले हृदयाघात से पिता नवीन गुप्ता के निधन के बाद यह सफलता पूरे परिवार के लिए गर्व का विषय बन गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed