फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut girl absconded with her loverbefore a month of her wedding, Family complaint in police station

Meerut: घर में चल रही थी खरीदारी, शादी से एक माह पहले प्रेमी-संग फरार हुई युवती, शिकायत लेकर थाने पहुंचे परिजन

Sat, 08 Oct 2022 02:07 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 08 Oct 2022 02:07 PM IST
सार

मेरठ के लिसाड़ीगेट थानाक्षेत्र में शादी के एक महीने पहले युवती प्रेमी संग फरार हो गई। परेशान परिजनों ने लिसाड़ी गेट थाने पहुंचकर की शिकायत की है। वहीं पुलिस युवती की तलाश में जुट गई है।

विज्ञापन
Meerut girl absconded with her loverbefore a month of her wedding, Family complaint in police station
लिसाड़ीगेट थाना, मेरठ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के लिसाड़ीगेट थानाक्षेत्र में शादी से एक माह पहले एक युवती शुक्रवार को संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। परिजनों ने युवती की खूब तलाश की, लेकिन कोई पता नहीं चला। युवती का मोबाइल फोन भी स्विच ऑफ आ रहा है। परिजनों ने रिश्तेदार युवक पर ही बहला-फुसलाकर युवती को ले जाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार लिसाड़ीगेट थाना क्षेत्र के फतेहउल्लापुर निवासी  युवती (19)  की शादी नवंबर के पहले सप्ताह में होनी थी। युवती का पिता कपड़े बेचने का काम करता है। युवती के पिता ने बताया कि बेटी की शादी सरधना में तय की है। घर में शादी की खरीदारी व अन्य तैयारियां चल रहीं थीं लेकिन अचानक ही युवती लापता हो गई।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut:  पिंकी हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा, कातिल निकला पिता, पुलिस के सामने जुबान लडखड़ाते ही खुली पोल
विज्ञापन
विज्ञापन


10 दिन पहले ही युवती का रिश्ता तय किया था, लेकिन युवती अपने मौसेरे भाई से शादी करने के लिए दबाव बना रही थी। जहां युवती की मां ने अपनी बहन के बेटे के साथ रिश्ता करने ने मना कर दिया था। युवती के परिजनों ने बताया कि शुक्रवार सुबह 6 बजे से युवती गायब हुई। उसके बाद उसका कुछ पता नहीं चला।

युवती के परिजन थाने पहुंचकर पुलिस को घटना के बारे में बताया। उधर, सीओ कोतवाली अरविंद चौरसिया का कहना है कि पूरे मामले में जांच की जा रही है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। मामला प्रेम-प्रसंग से जुड़ा है। युवती की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed