फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Fraud of more than Rs 58 lakh in the name of policy, Rs 7.5 lakh cheated on the pretext of donating

Meerut: पॉलिसी के नाम पर 58 लाख से ज्यादा की धोखाधड़ी, दान देने का झांसा देकर 7.5 लाख रुपये ठगे

Fri, 08 Mar 2024 12:03 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Fri, 08 Mar 2024 12:03 PM IST
सार

बीमा पॉलिसी के नाम पर एक व्यक्ति से 58 लाख से ज्यादा की ठगी कर ली गई।

विज्ञापन
Meerut: Fraud of more than Rs 58 lakh in the name of policy, Rs 7.5 lakh cheated on the pretext of donating
साइबर ठगी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीमा पॉलिसी के नाम पर एक व्यक्ति से 58 लाख से ज्यादा की ठगी कर ली गई। अभी भी आरोपी से 7 लाख रुपये की मांग की जा रही है। पीड़ित ने साइबर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। 
विज्ञापन


मोदीपुरम के अंसल टाउन निवासी प्रमोद कुमार सैनी ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि 2021 में वह विकास कुमार चौहान के संपर्क में आए। इनसे एक बीमा पॉलिसी ली। इसके बाद कई पॉलिसी उन्होंने इस व्यक्ति से लीं। पता चला है कि पाॅलिसी के जो प्लान उन्हें बताए गए थे, वह नहीं हैं। यह व्यक्ति पहले खुद को कंपनी का प्रोसेस मैनेजर बताता था। अब जोनल हेड बताता है। 20 फरवरी तक उनके फोन से बात हुई। 
विज्ञापन


अब उनका नंबर स्वीच ऑफ या आउट ऑफ रेंज बताता है। इन लोगों के कहने पर उन्होंने म्युचल फंड में भी निवेश किया। लेकिन इन्होंने कभी कोई कागजात नहीं दिया। वह 58 लाख से ज्यादा की धोखाधड़ी हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

30 हजार डॉलर दान देने का झांसा देकर 7.5 लाख रुपये ठगे 
30 हजार डॉलर दान देने का झांसा देकर युवक से 7.5 लाख रुपये साइबर ठगों ने हड़प लिए। पीड़ित ने साइबर क्राइम थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। रेलवे रोड साबुन गोदाम निवासी अंकित गोयल ने बताया कि उसके पास एलीना बेन नाम से फेसबुक पर फ्रेंड रिक्वेस्ट आई थी। एलीना बेन ने बच्चों के लिए 30 हजार डॉलर दान देने और कुछ सामान भेजने की बात कही थी। जिस पर उन्होंने सहमति जता दी।

6 फरवरी को उनके पास फोन आया। कॉल करने वाले ने खुद को कस्टम अधिकारी अंकिता शर्मा बताया। कहा कि बॉम्बे एयरपोर्ट पर आपका पार्सल आया है। जिस पर 26,500 रुपये पेनल्टी एक बैंक खाते में डालने के लिए कहा। उन्होंने बैंक खाते में रुपये डाल दिए। इसके कई बार झांसा देकर उनसे विभिन्न बैंक खातों में 7.65 लाख से ज्यादा रुपये ट्रांसफर करा लिए गए। इसके बाद भी आरोपी पैसों की मांग कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed