फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Four players from Meerut selected in UP Ranji team, Sameer, who scored 400 runs, has no place

Meerut: यूपी की रणजी टीम में चुने गए मेरठ के चार खिलाड़ी, चेन्नई सुपरकिंग के इस बड़े खिलाड़ी को जगह नहीं

Tue, 08 Oct 2024 10:43 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Tue, 08 Oct 2024 10:43 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश की टीम अपना पहला मैच मुरादाबाद के आर्यन जुयाल की कप्तानी में 11 अक्टूबर से लखनऊ के इकाना स्टेडियम में बंगाल के खिलाफ खेलेगी। 

विज्ञापन
Meerut: Four players from Meerut selected in UP Ranji team, Sameer, who scored 400 runs, has no place
विनीत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

11 अक्टूबर से शुरू हो रहे रणजी सत्र के लिए उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से टीम की घोषणा कर दी गयी है। टीम में मेरठ के चार खिलाड़ियों को मौका मिला है। इनमें प्रियम गर्ग, सौरभ कुमार, विनीत पंवार और विजय कुमार शामिल हैं।
विज्ञापन

Meerut: Four players from Meerut selected in UP Ranji team, Sameer, who scored 400 runs, has no place
सौरभ - फोटो : अमर उजाला
विनीत, प्रियम और सौरभ इससे पहले भी रणजी टीम का हिस्सा रह चुके हैं। विजय बार पहली बार उत्तर प्रदेश की रणजी टीम में शामिल किए गए हैं। उनके चयन से उनके परिवार में खुशी का माहौल है। उत्तर प्रदेश की टीम अपना पहला मैच मुरादाबाद के आर्यन जुयाल की कप्तानी में 11 अक्टूबर से लखनऊ के इकाना स्टेडियम में बंगाल के खिलाफ खेलेगी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

Meerut: Four players from Meerut selected in UP Ranji team, Sameer, who scored 400 runs, has no place
प्रियम गर्ग - फोटो : अमर उजाला
टीम में शामिल मेरठ के खिलाड़ियों में प्रियम गर्ग मेरठ के शास्त्रीनगर में रहते हैं और मूल रूप से खजूरी के रहने वाले हैं। वह पिछले सीजन में भी रणजी टीम में शामिल थे। अभी हाल ही में यूपी लीग में उन्होंने 300 से अधिक रन भी बनाये थे। 2020 के अंडर 19 वर्ल्ड कप में भी प्रियम भारत के कप्तान थे। वही सौरभ कुमार स्पिनर ऑलराउंडर हैं। वह भी पिछले सीजन में रणजी टीम में शामिल थे और भारत ए टीम में भी चुने जा चुके हैं। विनीत पंवार मूल रूप से शामली के रहने वाले हैं और यहां मेरठ में विक्टोरिया पार्क स्टेडियम में तैयारी करते हैं। वह मीडियम पेसर ऑलराउंडर हैं। अभी हाल ही में यूपी लीग में उन्होंने कानपुर की ओर से खेलते हुए 10 से अधिक विकेट लिए। विनीत टीम में स्टैंड बाय रखे गए हैं। 
 
विज्ञापन

Meerut: Four players from Meerut selected in UP Ranji team, Sameer, who scored 400 runs, has no place
विजय कुमार - फोटो : अमर उजाला
विजय की खुशी का नहीं ठिकाना
मेरठ के मोदीपुरम निवासी विजय कुमार को पहली बार टीम में चुना गया है। वह एक तेज गेंदबाज हैं और पिछले 6 सालों से विक्टोरिया पार्क में तैयारी कर रहे हैं। विजय यूपी लीग में मेरठ मेवरिक्स की ओर से खेले थे। उन्होंने टूर्नामेंट के 9 मैच में 13 विकेट लिए थे। वह उत्तर प्रदेश की अंडर 19 और अंडर 23 टीम में भी रह चुके हैं। उनके पिता जनक सिंह यूपी पुलिस में हैं और मेरठ में ही आईजी ऑफिस में तैनात हैं। विजय ने टीम में शामिल किए जाने पर अपने पिता और कोच को धन्यवाद दिया है।  
 

Meerut: Four players from Meerut selected in UP Ranji team, Sameer, who scored 400 runs, has no place
समीर रिजवी - फोटो : IPL
समीर रिजवी नहीं होंगे टीम का हिस्सा
मेरठ के समीर रिजवी को रणजी टीम में शामिल नहीं किया गया है। जबकि उन्होंने यूपी लीग में कानपुर की कप्तानी करते हुए 400 से अधिक रन बनाए। इसके बावजूद वह सेलेक्टर की पसंद नहीं बन सके। समीर रिजवी आईपीएल में चेन्नई सुपरकिंग्स की तरफ से खेले थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed