Meerut: SSP ऑफिस पर आत्मदाह की कोशिश, मचा हड़कंप, आखिर ऐसा करने पर क्यों मजबूर हैं पूर्व सैनिक?
Meerut News: पूर्व सैनिक ने अपनी पत्नी के साथ शुक्रवार सुबह एसएसपी ऑफिस पर आत्मदाह करने की कोशिश की। इससे वहां अफरा-तफरी मच गई। जानिए आखिर पूर्व सैनिक ने पत्नी संग आत्मदाह करने का प्रयास क्यों किया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मेरठ में शुक्रवार सुबह एक पूर्व सैन्यकर्मी ने पत्नी समेत एसएसपी ऑफिस पर आत्मदाह करने का प्रयास किया। इससे पुलिस अधिकारियों में हड़कंप मच गया। इस दौरान पुलिस कर्मियों ने किसी तरह दोनों को आत्मदाह करने से रोक लिया।
पुत्रवधु व उसके परिजनों पर कार्रवाई की मांग
बताया गया कि पूर्व सैन्यकर्मी वीरेंद्र सिंह शुक्रवार सुबह अपनी पत्नी सविता के साथ एसएसपी कार्यालय पहुंचे। उन्होंने पुत्रवधु व उसके परिजनों पर कार्रवाई की मांग करते हुए अपने ऊपर केरोसिन उड़ेल लिया और एसएसपी ऑफिस पर ही आत्मदाह करने की कोशिश की। इस दौरान आनन-फानन पुलिसकर्मियों ने किसी तरह दंपती को आत्मदाह करने से रोका। इसके बाद पुलिस दोनों को थाने ले गई।
यह भी पढ़ें: Meerut News Live: मुठभेड़ में 25 हजार इनामी घायल, युवक की मौत के मामले में खाकी पर गिरी गाज, पढ़ें ताजा खबरें
मूलरूप से सरधना थाना क्षेत्र का रहने वाला वीरेंद्र पिछले कई वर्षों से खरखौदा क्षेत्र के गांव कैली में परिवार के साथ रह रहा है। आरोप है कि उसकी पुत्रवधु ने वीरेंद्र और उसके परिवार पर दहेज उत्पीड़न समेत अन्य कई आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करा दिया था। जिसमें पुलिस उन्हें परेशान कर रही है।
यह भी पढ़ें: आखिरबार बहन ने मनाया रक्षा बंधन: सड़क पर दौड़ाता रहा बस, रोकने के लिए चिल्लाती रही महिला; अंत में कूदकर दी जान
आरोप है कि पुत्रवधु और उसके परिजनों ने कुछ दिन पहले उसके घर में तोड़फोड़ करते हुए एक लाख की नकदी भी लूट ली थी। इस मामले में पुलिस ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है। बता दें कि कुछ दिन पूर्व भी वीरेंद्र सिंह ने एसएसपी की गाड़ी के सामने लेटकर जमकर हंगामा किया था। कार्रवाई न होने पर आत्मदाह की चेतावनी दी थी।