Meerut: नजीर फूड पर खाद्य सुरक्षा विभाग का छापा, खाद्य पदार्थों के सैंपल जांच के लिए भेजे
मेरठ के बेगमपुल स्थित नजीर फूड पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने छापेमारी कर खाद्य पदार्थों के नमूने लिए हैं। नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ के बेगमपुल स्थित सोतीगंज में संचालित नजीर फूड पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान खाद्य पदार्थों के नमूने लेकर उन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया। विभाग का कहना है कि जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
शिकायत के आधार पर हुई छापेमारी
मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी रवि शर्मा ने बताया कि विभाग को मिली शिकायत के आधार पर नजीर फूड पर निरीक्षण किया गया। इस दौरान विभिन्न खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गए और उन्हें परीक्षण के लिए प्रयोगशाला भेज दिया गया है।
रिपोर्ट के बाद होगी आगे की कार्रवाई
विभागीय अधिकारियों के अनुसार यदि जांच रिपोर्ट में निर्धारित मानकों के विपरीत कोई कमी पाई जाती है तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। छापेमारी के दौरान प्रतिष्ठान और आसपास के क्षेत्र में काफी हलचल रही।
अन्य स्थानों से भी लिए गए नमूने
मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि शासन के निर्देश पर शहर के अन्य स्थानों से भी सॉस, बिस्कुट समेत विभिन्न खाद्य पदार्थों के नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं। सभी नमूनों की जांच रिपोर्ट आने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।