{"_id":"62e676d94428ed683b2fbdff","slug":"meerut-flood-like-situation-prevailed-police-rescued-many-devotees","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut: बरसाती नदियां दूसरे दिन भी उफान पर, बाढ़ जैसे हालात बने, पुलिस ने कई श्रद्धालुओं को बचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: बरसाती नदियां दूसरे दिन भी उफान पर, बाढ़ जैसे हालात बने, पुलिस ने कई श्रद्धालुओं को बचाया
Sun, 31 Jul 2022 06:04 PM IST
अनुराग सक्सेना
अमर उजाला ब्यूरो, मिर्जापुर/शाकंभरी (मेरठ)
अमर उजाला ब्यूरो, मिर्जापुर/शाकंभरी (मेरठ)
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Sun, 31 Jul 2022 06:04 PM IST
सार
पहाड़ी व मैदानी क्षेत्र में रुक-रुक कर हो रही बारिश के पानी से बरसाती नदियां पूरे उफान पर हैं। रविवार को शाकंभरी देवी नदी में जैसे ही पानी आना शुरू हुआ तो पुलिसकर्मियों ने अलर्ट जारी करते हुए सिद्धपीठ में मौजूद श्रद्धालुओं को निकालना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
बच्ची को बचाकर किनारे पहुंचाते पुलिसकर्मी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रविवार को दूसरे दिन भी क्षेत्र की सभी बरसाती नदियां उफान पर रहीं। नदी-नालों से घिरे 20 से अधिक गांवों का बाहरी स्थानों से संपर्क कटा रहा। बाढ़ जैसे हालात बनने से जन-जीवन प्रभावित हुआ। शाकंभरी देवी में नदी में जैसे ही पानी आना शुरू हुआ, तो पुलिसकर्मियों ने श्रद्धालुओं को सिद्धपीठ से निकालना शुरू कर दिया। शफीपुर में एक कार जलधारा के बीच फंस गई। उसके चालक को मुश्किल से बचाया जा सका।
विज्ञापन
पहाड़ी व मैदानी क्षेत्र में रुक-रुक कर हो रही बारिश के पानी से बरसाती नदियां पूरे उफान पर हैं। रविवार को दोपहर बाद तीन बजे नदियों में फिर से जबरदस्त पानी आ गया। शाकंभरी देवी नदी में जैसे ही पानी आना शुरू हुआ तो पुलिसकर्मियों ने अलर्ट जारी करते हुए सिद्धपीठ में मौजूद श्रद्धालुओं को निकालना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
उधर शाहपुर गाड़ा गांव के पास बरसाती नदी में अचानक पानी के तेज बहाव के बीच ट्रैक्टर-ट्राली फंस गई, हालांकि उसे निकाल लिया गया। उस पर सवार ग्रामीणों को भी बचा लिया गया। सफीपुर गांव के पास नदी को पार करने के दौरान अचानक आई जलधारा में एक कार बह गई। किनारे पर मौजूद ग्रामीणों ने कार के चालक को तो सकुशल बाहर निकाल लिया, जबकि कार जलधारा के बीच फंसी रह गई।
विज्ञापन
नदियों में पानी के चलते बेहट-शाकंभरी देवी, बेहट-बिहारीगढ़ व मिर्जापुर-सुंदरपुर वाहनों का आवागमन तीन बजे के बाद बंद हो गया। देर शाम तक नदी नालों से घिरे गांवों का बाहरी स्थानों से संपर्क कटा रहा। लोग नदियों के किनारे खड़े होकर पानी उतरने का इंतजार करते रहे।