{"_id":"62e61478fdc58150a74b949f","slug":"meerut-five-policemen-line-up-in-illegal-recovery-arrested-five-accused","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut: अवैध वसूली में पांच पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, पांच आरोपी दबोचे, विभागीय जांच भी बैठी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: अवैध वसूली में पांच पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, पांच आरोपी दबोचे, विभागीय जांच भी बैठी
Sun, 31 Jul 2022 11:04 AM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sun, 31 Jul 2022 11:04 AM IST
सार
जिला प्रशासन ने अवैध तरीके से चलाए जा रहे टेंपो स्टैंडों पर प्रतिबंध लगा रखा है। इसके बावजूद कुछ लोग अवैध तरीके से टेंपो स्टैंड चलवाने और उन्हें संरक्षण देने के नाम पर मोटी वसूली कर रहे हैं। अभियान के दौरान पुलिस ने पांच आरोपी गिरफ्तार किए हैं।
विज्ञापन
meerut police
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मेरठ में अवैध टेंपो स्टैंड संचालित कराने और उनसे वसूली करने के आरोप में अलग-अलग थाना पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं, वसूली करने के आरोपियों को संरक्षण देने के आरोप में एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने चार दरोगा और एक चालक सिपाही को लाइन हाजिर किया है। एसएसपी ने इन पांचों के खिलाफ विभागीय जांच भी बैठा दी है।
जिला प्रशासन ने अवैध तरीके से चलाए जा रहे टेंपो स्टैंडों पर प्रतिबंध लगा रखा है। इसके बावजूद कुछ लोग अवैध तरीके से टेंपो स्टैंड चलवाने और उन्हें संरक्षण देने के नाम पर मोटी वसूली कर रहे हैं। वसूली के इस खेल में खाकी भी शामिल है। कई दिन से एसएसपी को मिल रही शिकायतों के बाद शनिवार को लालकुर्ती, कंकरखेड़ा और सरधना थाना क्षेत्र में अवैध टेंपो स्टैंड के खिलाफ अभियान चलाया गया।
यह भी पढ़ें: बड़ा खुलासा: दिल्ली तक चल रहा था फर्जी मैरिज ब्यूरो का नेटवर्क, छापा पड़ते ही मच गई थी भगदड़, तस्वीरें
विज्ञापन
अभियान के दौरान पुलिस ने सरधना से प्रवेश कुमार पुत्र भरत सिंह निवासी मोहल्ला चौकी चमारान थाना सरधना और शहदा उर्फ गुड्डू पुत्र सफदर अली निवासी गांव खिर्वा जलालपुर को गिरफ्तार किया। कंकरखेड़ा से देवेंद्र पुत्र भंवर सिंह निवासी त्रिलोक पुरी थाना कंकरखेड़ा और लालकुर्ती पुलिस ने कासिम पुत्र जमील अहमद और बिलाल पुत्र जमील अहमद निवासी तारापुरी थाना ब्रह्मपुरी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने पकड़े गए पांचों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
इसके बाद एसएसपी ने पकड़े गए इन पांचों आरोपियों को संरक्षण देने वाले पुलिसकर्मियों की भूमिका की जांच कराई तो इसमे लालकुर्ती चौकी प्रभारी अवधेश कुमार, कंकरखेड़ा कस्बा चौकी प्रभारी प्रमोद कुमार, दरोगा महेश कुमार, सरधना कस्बा चौकी प्रभारी सूर्यदीप सिंह और सरधना कांस्टेबल चालक प्रदीप कुमार की भूमिका संदिग्ध पाई गई। एसएसपी ने इन पांचों को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर करते हुए इनके खिलाफ विभागीय जांच शुरू करा दी है।