{"_id":"6929eeb2aee3bc9fec0cf67e","slug":"meerut-fire-broke-out-in-power-loom-factory-in-ashiana-colony-10-members-of-the-same-family-got-burnt-2025-11-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Meerut: आशियाना कालोनी में पावरलूम फैक्टरी में लगी आग, एक ही परिवार के 10 सदस्य झुलसे, तीन गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: आशियाना कालोनी में पावरलूम फैक्टरी में लगी आग, एक ही परिवार के 10 सदस्य झुलसे, तीन गंभीर
Sat, 29 Nov 2025 12:19 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Sat, 29 Nov 2025 12:19 AM IST
सार
लोहियानगर क्षेत्र की आशियाना कॉलोनी में नूर मोहम्मद की पावरलूम फैक्टरी में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। मकान की ऊपरी मंजिल पर परिवार फंस गया। दमकल विभाग ने आकर आग बुझाई।
विज्ञापन
पावरलूम फैक्ट्री में आग से हुआ नुकसान।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
लोहियानगर थाना क्षेत्र की आशियाना कालोनी में शुक्रवार को नूर मोहम्मद की पावरलूम फैक्टरी में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। हादसे के दौरान फैक्टरी की दूसरी मंजिल पर रह रहा परिवार फंस गया। परिवार के 10 सदस्य झुलस गए। पड़ोसियों की तत्परता और दमकल टीम की घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
आग लगने से हुआ नुकसान।
- फोटो : अमर उजाला
यह घटना दोपहर करीब दो बजे हुई। नूर मोहम्मद व उसके दो बेटे जुमे की नमाज पढ़ने गए थे। इसी दौरान पावरलूम फैक्टरी के ग्राउंड फ्लोर पर शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। सूत, कपड़ा और बोरों ने पल भर में ही आग पकड़ ली और देखते ही देखते आग दूसरी मंजिल तक फैल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
आग की लपटों और धुएं को देखकर पड़ोसियों में अफरातफरी मच गई। उन्होंने तुरंत दमकल टीम को सूचना दी। कुछ पड़ोसियों ने सबमर्सिबल पंप चलाकर आग बुझाने का प्रयास किया।इसी बीच नूर मोहम्मद और उसके दोनों बेटे नमाज पढ़कर लौट आए। उन्होंने दूसरी मंजिल के कमरों के दरवाजे तोड़े और आग में फंसे परिवार के सदस्यों को बचाने के लिए अंदर घुस गए।
आग में नूर मोहम्मद, उनकी पत्नी रुकसाना, बेटा तैय्यब, शबाना पत्नी तैय्यब, आठ साल की रोशनी पुत्री तैय्यब, नूर आलम पुत्र नूर मोहम्मद, मुस्कान पत्नी नूर आलम, नूर आलम की दो साल की बेटी नबिया, नूर मोहम्मद की बेटी मुन्नी और उसका बेटा अबू तालिब झुलस गए। तैय्यब गंभीर रूप से घायल हैं। उन्हें शास्त्रीनगर के सनफोर्ड अस्पताल भर्ती कराया गया है। वहीं, मुस्कान और नबिया भी अस्पताल में भर्ती हैं।
घटनास्थल पर पहुंची दमकल टीम ने आग पर काबू पाने के लिए घंटों मशक्कत की। अथक प्रयासों के बाद आग पर पूरी तरह से नियंत्रण पा लिया गया। हालांकि, फैक्टरी और मकान की ऊपरी मंजिल को भारी नुकसान हुआ। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि परिवार के लोग झुलसे हैं। इनमें से तीन परिजनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।