फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Final between India and Pakistan today, know what are the preparations and offers in the hotels

Meerut: भारत-पाकिस्तान के बीच फाइनल आज, जानें शहर के होटल-रेस्टोरेंट व बार में क्या है तैयारी और ऑफर

Sun, 28 Sep 2025 10:42 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Sun, 28 Sep 2025 10:42 AM IST
सार

India Vs Pak: शहर के कई होटलों में बड़ी स्क्रीन लगाकर मैच दिखाया जाएगा। बार व रेस्टोरेंट में खास ऑफर भी दिए जाएंगे। इसके अलावा शहर के बेगमपुल पर जीत का जश्न मनाने की भी तैयारी है।

विज्ञापन
Meerut: Final between India and Pakistan today, know what are the preparations and offers in the hotels
भारत पाकिस्तान - फोटो : ANI

विस्तार

एशिया कप में भारत और पाकिस्तान के बीच आज रविवार को फाइनल मैच होने जा रहा है। मेरठ के होटल व रेस्टोरेंट में बड़ी स्क्रीन लगाकर मैच दिखाए जाने की तैयारी की गई है। कई जगह रेस्टोरेंट और बार में विशेष ऑफर भी दिए जाएंगे। वहीं क्रिकेट प्रेमियों ने रविवार होने के चलते अपने-अपने हिसाब से मैच देखने की तैयारी की है।
विज्ञापन

 

एशिया कप के 41 साल के इतिहास में पहली बार भारत और पाकिस्तान के बीच फाइनल मैच होने जा रहा है। गढ़ रोड स्थित होटल हारमनी इन में रेस्टोरेंट और बार में बड़ी स्क्रीन लगाकर मैच दिखाया जाएगा। इसके अलावा होटल क्रोम, मार्स, ब्रैवरा समेत तमाम छोटे-बड़े होटलों में स्क्रीन लगाकर मैच दिखाया जाएगा। मैच को लेकर सभी होटलों में तैयारी की गई है। कई होटलों में तो बार और रेस्टोरेंट में विशेष ऑफर भी दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव और शहर में बड़ी स्क्रीन लगाकर मैच देखने की तैयारी
क्रिकेट कोच दीपक सिद्धू और क्रिकेट कोच उमेश ने बताया कि उनकी ओर से अपने-अपने गांव में बड़ी स्क्रीन लगाकर मैच देखा जाएगा। दीपक ने बताया कि उनकी ओर से गांव शोलदा में हॉल में स्क्रीन लगाई जाएगी, जहां गांव के अधिकांश युवा एक साथ मैच देखेंगे। उमेश ने भी परतापुर स्थित गांव में मैच का भव्य आयोजन करने की तैयारी की है। इसके अलावा रविवार को छुट्टी का दिन होने के कारण सभी अपने घरों में मैच का लुत्फ उठाएंगे। शहर के कई चौराहों पर चाय की दुकान व अन्य स्थानों पर बड़ी स्क्रीन पर मैच का आनंद लेते लोग नजर आएंगे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed