फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Filmy-style firing, mandap turned into a camp after lover's threat, bride's rounds taken under police

Meerut: फिल्मी अंदाज में फायरिंग, प्रेमी की धमकी पर छावनी बना मंडप, पुलिस सुरक्षा में हुए दुल्हन के फेरे

Mon, 01 Dec 2025 04:59 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Mon, 01 Dec 2025 04:59 PM IST
सार

मेरठ कंकरखेड़ा में सिरफिरे प्रेमी सोनू द्वारा फायरिंग और धमकी के बाद युवती की शादी कड़ी पुलिस सुरक्षा में कराई गई। मंडप पर ड्रोन निगरानी और 30 से अधिक पुलिसकर्मियों की तैनाती रही। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस कई जिलों में छापेमारी कर रही है।

विज्ञापन
Meerut: Filmy-style firing, mandap turned into a camp after lover's threat, bride's rounds taken under police
- फोटो : adobe stock

विस्तार

मेरठ के कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र की एक कालोनी में 28 नवंबर की रात सिरफिरे प्रेमी सोनू ने एक युवती के मकान पर फायरिंग कर दी थी। रविवार को युवती की शादी पुलिस सुरक्षा में हुई। शादी के दौरान मंडप के बाहर व अंदर लगभग 30 से अधिक पुलिसकर्मी सिविल ड्रेस व वर्दी में तैनात रहे।

विज्ञापन


सोनू की गिरफ्तारी के लिए पुलिस गाजियाबाद, दिल्ली, बागपत व मुजफ्फरनगर में दबिश दे रही है। सोनू लगातार अपनी लोकेशन बदल रहा है। पुलिस ने आरोपी के रिश्तेदारों को हिरासत में ले लिया है। युवती की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर दी थी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें:  Meerut News Today Live: मेरठ और आसपास की ताजा और अहम खबरें, पढ़ें 1 दिसंबर को आपके शहर में क्या हुआ

विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ दौराला के सर्किल क्षेत्र का आरोपी सोनू टैक्सी चालक है। सोनू का एक कॉलोनी निवासी युवती से करीब ढाई वर्ष से परिचय था। छह महीने पूर्व युवती के परिजनों ने युवती का घर से निकलना बंद कर दिया था। परिजनों ने युवती का रिश्ता  तय कर दिया था। 28 नवंबर की रात फिल्मी स्टाइल में सोनू तमंचा लेकर युवती के घर पहुंचा था और फायरिंग कर दी थी। सोनू ने युवती व उसके होने वाले दूल्हे को मंडप में गोली मारने की धमकी दी थी। 

पुलिस ने तहरीर पर सोनू के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर दी थी। रविवार को युवती की शादी के मंडप में पुलिस ने ड्रोन से निगरानी की। पुलिस की चार टीम आरोपी की तलाश कर रही है। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है की युवती की विदाई तक पुलिस मौजूद रहेगी। आरोपी को जल्द पकड़ लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें: Meerut: मतदाता फॉर्म जमा होने में देरी, कमिश्नरी पर सपा समर्थकों का प्रदर्शन, तीन महीने समय बढ़ाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed