{"_id":"6a783a0830f7fedb7206fc28","slug":"meerut-female-kanwariya-dies-while-returning-to-bulandshahr-with-holy-water-from-haridwar-2026-08-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Meerut: हरिद्वार से जल लेकर बुलंदशहर लौट रही महिला कांवड़िया की मौत, साथ में था बेटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: हरिद्वार से जल लेकर बुलंदशहर लौट रही महिला कांवड़िया की मौत, साथ में था बेटा
Sun, 09 Aug 2026 01:58 PM IST
Mohd Mustakim
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: Mohd Mustakim
Updated Sun, 09 Aug 2026 01:58 PM IST
सार
मेरठ के बहसूमा क्षेत्र में बुलंदशहर के बीबीनगर निवासी विनेश कांवड़ लेकर गुजर रही थीं। तभी उन्हें उल्टी और घबराहट होने लगी। सीएचसी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
महिला को लेकर सीएचसी पहुंची पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कांवड़ यात्रा के दौरान एक दुखद घटना सामने आई है, जहां हरिद्वार से जल लेकर अपने गांव लौट रही एक महिला श्रद्धालु की अचानक तबियत बिगड़ने से मृत्यु हो गई। यह घटना मेरठ के थाना बहसूमा क्षेत्र अंतर्गत झुनझुनी नहर पटरी पर हुई।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, बुलंदशहर के थाना बीबीनगर स्थित ग्राम इकलैडी निवासी 55 वर्षीय विनेश अपने पुत्र आशु कुमार के साथ हरिद्वार से गंगाजल लेकर गांव में जलाभिषेक के लिए जा रही थीं। यात्रा के दौरान रविवार की सुबह लगभग 9:10 बजे झुनझुनी नहर पटरी के पास अचानक उन्हें घबराहट और उल्टी की शिकायत हुई।
विज्ञापन
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुत्र आशु और स्थानीय पुलिस की मदद से विनेश को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) मवाना ले जाया गया। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस घटना की सूचना तत्काल मृतका के परिजनों को दे दी गई क्षेत्राधिकारी पंकज लवानिया ने मौके पर पहुंचकर हाल जाना और बताया कि मामले में अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
विज्ञापन