फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut father tried to throw his three daughters in the canal for not having a son, Mother saved

शर्मनाक: मेरठ में बेटा न होने पर तीन बेटियों को नहर में फेंकने पहुंचा पिता, मां ने जान पर खेलकर बचाया

Fri, 16 Aug 2024 04:08 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Fri, 16 Aug 2024 04:08 PM IST
सार

मेरठ के सरधना से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां एक पिता बेटा न होने पर अपनी तीन बेटियों को नहर में फेंकने पहुंच गया। पत्नी ने बेटियों की जान लेने का विरोध किया तो पीट पीटकर उसे ही अधमरा कर दिया।

विज्ञापन
Meerut father tried to throw his three daughters in the canal for not having a son, Mother saved
अस्पताल में भर्ती मां - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के सरधना में एक व्यक्ति ने बेटा न होने पर अपनी तीन बेटियों को नहर में फेंकने पहुंच गया। गनीमत रही कि मां समय रहते पहुंच गई और तीनों बेटियों को बचा लिया। क्रोधित पिता ने विरोध करने पर पत्नी की बुरी तरह पिटाई कर दी। महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं आरोपी पिता को हिरासत में ले लिया है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: जहर देकर दो बच्चियों की हत्या: साैतेली मां, नानी और पिता गिरफ्तार, पुलिस पूछताछ में हुआ बड़ा खुलासा

विज्ञापन

सरधना थानाक्षेत्र के गांव मंढियाई में ठीक दो महीने बाद एक और सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां बेटा नहीं होने पर एक पिता अपनी तीन बेटियों को गंग नहर में फेंकने पर पहुंच गया। लेकिन मां रोती-बिलखती मौके पर पहुंच गई।

मां ने पति से अपने कलेजे के टुकड़ों को मारने का विरोध किया तो पति ने पत्नी पर ही जानलेवा हमला कर दिया। जिसके बाद उसकी हालत बिगड़ गई हालांकि अपनी जान पर खेलकर मां ने तीनों बेटियों की जान बचा ली।  बेटियों की मां गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है।

इसी गांव में ठीक दो माह पहले एक बाप ने ढाई साल की मासूम बेटी को गंग नहर में जिंदा फेंक दिया था। मासूम बच्ची पर आरोप था कि वह बेटे को पीटती है। ऐसी घटनाओं से हर किसी का दिल पसीज जाता है। लेकिन दो महीने में दूसरी घटना ने झकझोर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed