फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Father-in-law attacks daughter-in-law with sharp weapon in Shastri Nagar, reached police station

UP: मेरठ में फिर बड़ी घटना, ससुर ने बहू पर फरसे से किया हमला, खुद ही पहुंच गया थाने, महिला घायल

Tue, 07 Oct 2025 03:05 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Tue, 07 Oct 2025 03:05 PM IST
सार

मेरठ के शास्त्रीनगर में एक दिल दहला देने वाली घटना हुई। पारिवारिक विवाद के बाद ससुर ने बहू पर फरसे से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। हमलावर ससुर खुद थाने पहुंचा और घटना की जानकारी दी।

विज्ञापन
Meerut: Father-in-law attacks daughter-in-law with sharp weapon in Shastri Nagar, reached police station
- फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के शास्त्रीनगर इलाके में सोमवार देर रात एक परिवार में कहासुनी के बाद खौफनाक वारदात हो गई। ससुर ने गुस्से में आकर अपनी बहू पर फरसे से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।
विज्ञापन


हमले के बाद आरोपी ससुर खुद थाने पहुंचा और पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


घटना की सूचना पर पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए। प्राथमिक जांच में यह मामला पारिवारिक विवाद का बताया जा रहा है।

पुलिस ने आरोपी ससुर को हिरासत में लेकर फरसा बरामद कर लिया है। पीड़ित महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है और परिवार के अन्य सदस्यों से भी पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed