फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut father forgot his son at the pump after filling petrol in his car

ओह भूल गया: बेटे को पंप पर छोड़ पेट्रोल डलवाकर कार लेकर निकल गए पिता, कई किलोमीटर बाद भी नहीं आया याद

Wed, 07 Sep 2022 03:49 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 07 Sep 2022 03:49 PM IST
सार

जिंदगी की भागदौड़ और आपाधापी के बीच इंसान भुलक्कड़ होता जा रहा है। इसी का एक उदाहरण मेरठ में देखने को मिला। यहां एक पेट्रोल पंप पर कार में पेट्रोल डलवाने के बाद पिता अपने छह साल के बेटे को पंप ही भूल गए। कई किलोमीटर कार ड्राइव करने के बावजूद उन्हें बेटे के न होने का एहसास नहीं हुआ।

विज्ञापन
Meerut father forgot his son at the pump after filling petrol in his car
पिता कमलदीप के साथ उनका बेटा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ में कार में पेट्रोल डलवाने के बाद पिता कमलदीप अपने छह साल के बेटे को पेट्रोल पंप पर ही छोड़कर चले गए। वह कार लेकर कई किलोमीटर आगे निकल चुके थे। बाद में पंप और हाईवे स्थित सिवाया टोल के कर्मचारियों की मदद से वह दोबारा बच्चे तक पहुंच पाए और बच्चा सकुशल बरामद हो गया।

विज्ञापन


यह घटना सोमवार देर रात हाईवे पर खतौली के पास स्थित भंगेला पेट्रोल पंप की है। कमलदीप मथुरा के कोसीकलां निवासी हैं और ठेकेदारी करते हैं। सोमवार देर रात वह कार में परिवार के साथ हरिद्वार से आ रहे थे। उन्होंने पेट्रोल पंप पर कार रोकी, तभी उनका छह वर्षीय बेटा नीचे उतर कर गया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Murder: काम से घर लौटा था पति, प्रेमी के साथ पत्नी को आपत्तिजनक हालत में देख हुआ आगबबूला, और फिर..
विज्ञापन
विज्ञापन


कमलदीप पेट्रोल डलवाने के बाद कार में बैठकर निकल गए, जबकि बेटा वहीं छूट गया। जब वह रोने लगा तो कर्मचारियों ने पूछताछ के बाद पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची खतौली पुलिस ने सिवाया टोल प्लाजा प्रबंधन को सूचना दी।

टोल सुरक्षा अधिकारी मनिंदर विहान अन्य सुरक्षा कर्मचारियों के साथ खड़े होकर इंतजार करने लगे। उन्होंने सभी लेन से गुजरने वाले वाहनों की चेकिंग की। फिर इस कार के यहां पहुंचते ही टोल कर्मचारियों ने पिता को बच्चे के छूटने के बारे में बताया। यह पता चलते ही कमलदीप कार लेकर वापस पेट्रोल पंप पहुंचे और वहां बच्चा सकुशल मिल गया। बच्चा मिलने के बाद उन्होंने टोल और पंप कर्मचारियों का आभार जताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed