फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Farmer Union Village President Killed in Road Accident on Meerut-Bulandshahr Highway

Meerut: खरखौदा में हादसे ने छीनी किसान नेता की मौत, छोटा हाथी बना काल, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

Thu, 28 May 2026 09:21 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 28 May 2026 09:21 AM IST
सार

मेरठ के खरखौदा क्षेत्र में सड़क हादसे में किसान यूनियन अराजनीतिक के ग्राम अध्यक्ष प्रवीण त्यागी की मौत हो गई। छोटा हाथी की टक्कर से घायल होने के बाद उन्होंने अस्पताल में दम तोड़ दिया।

 

विज्ञापन
Meerut: Farmer Union Village President Killed in Road Accident on Meerut-Bulandshahr Highway
किसान नेता का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ-बुलंदशहर राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुए दर्दनाक सड़क हादसे में किसान यूनियन अराजनीतिक के ग्राम अध्यक्ष प्रवीण त्यागी की मौत हो गई। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि किसान यूनियन पदाधिकारियों ने भी गहरा दुख जताया है।

विज्ञापन


राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुआ दर्दनाक हादसा
पुलिस के अनुसार पांची गांव निवासी 50 वर्षीय प्रवीण त्यागी उर्फ कालू बुधवार शाम बाइक से किसी काम से खरखौदा कस्बे गए थे। देर शाम जब वह वापस लौट रहे थे और मेरठ-बुलंदशहर राष्ट्रीय राजमार्ग पर नालपुर कट पार कर रहे थे, तभी सामने से तेज गति में आ रहे छोटे हाथी वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। 

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Eid UL Ajha: पश्चिमी यूपी में शांति और सुरक्षा के बीच हुई नमाज, मांगी अमन-चैन की दुआ, मेरठ में छावनी बना चौराहा
विज्ञापन
विज्ञापन

 

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि प्रवीण त्यागी गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया।

अस्पताल में उपचार के दौरान तोड़ा दम
परिजन भी सूचना मिलने के बाद अस्पताल पहुंचे और गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन देर रात उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। गांव में भी शोक का माहौल है।

कुछ दिन पहले ही भाई की हुई थी मौत
बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले ही प्रवीण त्यागी के छोटे भाई की बीमारी के चलते मौत हुई थी। इसके बाद दोनों परिवारों की जिम्मेदारी प्रवीण त्यागी पर आ गई थी। ऐसे में उनकी मौत से परिवार पूरी तरह टूट गया है। उधर किसान यूनियन अराजनीतिक के पदाधिकारियों ने घटना पर शोक व्यक्त करते हुए परिवार को ढांढस बंधाया है। पुलिस ने हादसे में शामिल वाहन को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed