{"_id":"5bebf677bdec2269812a9b7b","slug":"meerut-farmer-committed-suicide-and-took-loan-from-the-bank","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्ज में डूबे किसान ने फांसी लगाकर दी जान, बैंक से लिया था चार लाख का लोन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्ज में डूबे किसान ने फांसी लगाकर दी जान, बैंक से लिया था चार लाख का लोन
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Updated Wed, 14 Nov 2018 03:51 PM IST
विज्ञापन
किसान ने लगाई फांसी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ के सरधना में सलावा गांव निवासी किसान ने खेत पर जाकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने कर्ज के चलते काफी समय से किसान के परेशान होने के बात कही। वहीं एसडीएम का कहना है कि तहसील से किसान की न तो आरसी जारी की न कोई टीम उसके घर गई थी।
विज्ञापन
सलावा गांव निवासी ओमवीर पुत्र सतराम (45) किसान था। उसके हिस्से में करीब आठ बीघा जमीन हैं। परिवार में पत्नी कविता, बेटी सोनम (14) बेटा टिंकू (9) है। ओमबीर अपने चार भाइयों में तीसरे नंबर का हैं। इसमें बडे़ भाई सिरिया और श्रीपाल की मौत हो चुकी है। सबसे छोटा ओमवीर था। ओमवीर ने एक बैंक से करीब साढे़ तीन लाख रुपये और सहकारी समिति से करीब 80 हजार रुपये का ऋण लिया था।
विज्ञापन
मंगलवार दोपहर वह जंगल में खेत पर गया और शाम तक वापस नहीं लौटा। ओमवीर का शव अपने ही खेत में खडे़ पेड़ पर फांसी पर लटका मिला। सूचना पर प्रधान पति सुनील कुमार, अन्य ग्रामीणों के साथ भाई कृष्णपाल और अन्य परिजन भी मौके पर पहुंचे। कविता ने बताया कि बैंक से कर्ज लेने और उसे चुका नहीं पाने को लेकर पति काफी समय से परेशान चल रहे थे।
विज्ञापन
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/