फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Fardeen checked into a hotel with a young woman using an Aadhaar card bearing the name 'Ankit

मेरठ: अंकित नाम का आधार कार्ड दिखा फरदीन ने युवती के साथ होटल में लिया कमरा, हिंदू संगठन का हंगामा

Thu, 24 Sep 2026 12:09 AM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Mohd Mustakim Updated Thu, 24 Sep 2026 12:09 AM IST
सार

मुजफ्फरनगर की युवती को साथ लेकर दो युवक बाइक से होटल रेड पैलेस पहुंचे। हंगामा होने पर गंगानगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों को होटल से थाने ले आई। युवती के परिजनों ने तहरीर देने से इंकार कर दिया। 

विज्ञापन
Meerut: Fardeen checked into a hotel with a young woman using an Aadhaar card bearing the name 'Ankit
थाने पर हंगामा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गंगानगर के रजपुरा चौकी अंतर्गत अमन विहार स्थित रेड पैलेस होटल में अंकित नाम का आधार कार्ड दिखाकर फरदीन ने युवती के साथ होटल में एंट्री ली। शक होने पर कॉलोनी के लोगों ने हंगामा कर दिया। पुलिस युवक युवती को थाने ले आई। नरसिंह वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष ने गंगानगर थाने पर हंगामा किया। हालांकि इस मामले में युवती के परिजनों ने तहरीर नहीं दी।
विज्ञापन

 

अमन विहार में रेड पैलेस होटल है। बुधवार सुबह बाइक से दो युवक और एक युवती होटल के बाहर पहुंचे। उनके हालत देखकर कॉलोनी के लोगों को शक हुआ। उनमें से एक युवक, युवती के साथ होटल में चला गया। वहां उसने अंकित नाम का फर्जी आधार कार्ड दिखाकर एंट्री ली। इसी बीच अमन विहार रेजिडेंशियल सोसाइटी के अध्यक्ष भारत भूषण शर्मा अन्य लोगों के साथ होटल के बाहर पहुंचे। वहां खड़े युवक के दोस्त से पूछताछ की। उसने अपना नाम जीशान और होटल में गए युवक का नाम फरदीन बताया। यह देख हंगामा हो गया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर पुलिस पहुंच गई और आरोपी फरदीन, जीशान व युवती को थाने ले आई। जानकारी पर नरसिंह वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष कार्तिक हिंदू अन्य कार्यकर्ता मोहित, अंकित, वरुण, अजेंद्र आदि के साथ थाने पहुंच गए। उन्होंने लव जिहाद का आरोप लगाते हुए हंगामा खड़ा कर दिया और नारेबाजी की। उन्होंने होटल संचालक के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग की। गंगानगर थाने के इंस्पेक्टर विनय कुमार ने उन्हें किसी तरह समझाया।
 
विज्ञापन

शाम को मुजफ्फरनगर क्षेत्र के एक कस्बे में रहने वाले युवती के परिजन गंगानगर थाने पहुंचे। उन्होंने इस मामले में तहरीर देने से इंकार कर दिया। सीओ सदर देहात सुधीर सिंह ने बताया कि युवती बालिग है। वहीं, युवक इंचौली थाना क्षेत्र के एक गांव का रहने वाला है। पुलिस आरोपी युवक के खिलाफ फर्जी आधार कार्ड तैयार करने व उसके इस्तेमाल करने के आरोप में कार्रवाई करेगी। वहीं, इस मामले में होटल संचालक की भूमिका की भी जांच की जा रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed