फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Fake Crime Branch and Journalist Gang Busted in Meerut, Two Held for Extortion

Meerut: फर्जी क्राइम ब्रांच और पत्रकार बनकर महिला से वसूली, दोनों आरोपी गिरफ्तार

Thu, 03 Jul 2025 03:06 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Thu, 03 Jul 2025 03:06 PM IST
सार

मेरठ में खुद को फर्जी क्राइम ब्रांच अधिकारी और पत्रकार बताकर महिला से दो लाख की मांग करने वाले गिरोह का खुलासा हुआ है। टीपी नगर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Meerut: Fake Crime Branch and Journalist Gang Busted in Meerut, Two Held for Extortion
एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह - फोटो : संवाद

विस्तार

मेरठ के टीपी नगर थाना क्षेत्र में एक महिला से जबरन वसूली करने वाले एक गिरोह का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। गिरोह के दो सदस्य एक महिला सावित्री और एक पुरुष दिनेश को गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन


टीपी नगर क्षेत्र की शिव हरि मंदिर कॉलोनी में रहने वाली संगीता नाम की महिला के घर तीन पुरुष और तीन महिलाएं खुद को क्राइम ब्रांच अधिकारी और पत्रकार बताकर घुस गईं।
विज्ञापन


उन्होंने महिला के घर की तलाशी लेने के नाम पर वीडियोग्राफी की और फिर अपने साथ लाया गया अवैध सामान डस्टबिन में छिपाकर महिला को फंसाने की धमकी दी।

यह भी पढ़ें:  Meerut News Today Live: मेरठ और आसपास की ताजा और अहम खबरें, पढ़ें 3 जुलाई को आपके शहर में क्या हुआ

विज्ञापन
विज्ञापन

महिला से कहा गया कि अगर वह दो लाख रुपये नहीं देगी तो उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया जाएगा। डर के मारे महिला ने 30 हजार रुपये मौके पर दे दिए।

इसके बाद आरोपियों ने बाकी रकम के लिए दिनेश नामक युवक को भेजा। संगीता ने हिम्मत दिखाते हुए पुलिस को सूचना दी। टीपी नगर पुलिस ने घेराबंदी कर दिनेश और सावित्री को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों के पास से पीड़िता से वसूली गए 3800 रुपये भी बरामद किए गए हैं। पुलिस अन्य सदस्यों की तलाश में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed