फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut entrepreneurs will get free trade zone in Sharjah

Meerut News: मेरठ के उद्यमियों को शारजाह में मिलेगा फ्री ट्रेड जोन

Sun, 10 May 2026 02:20 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 10 May 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
Meerut entrepreneurs will get free trade zone in Sharjah
मेरठ। खेल उद्योग हो या मेरठ की रेवड़ी-गजक, अब यहां के जग विख्यात उत्पादों को संयुक्त अरब अमीरात में फ्री ट्रेड जोन मिलेगा। इससे न सिर्फ निर्यात को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि नए उद्योगों की स्थापना के भी रास्ते खुलेंगे। मेरठ डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष विनेश कुमार जैन ने यूएई सरकार के प्रतिनिधिमंडल एवं फिक्की के संयुक्त तत्वावधान में दिल्ली में आयोजित दो दिवसीय अहम औद्योगिक परिचर्चा में हिस्सा लेने के बाद यह जानकारी दी।
विज्ञापन

इस परिचर्चा में शारजाह से आए यूएई सरकार के मैनेजर ऑफ ओवरसीज प्रमोशन मुहम्मद बशीर तथा फिक्की के एडिशनल डायरेक्टर सम्राट सू उपस्थित रहे। इस दौरान यूएई के प्रतिनिधियों ने भारतीय व्यापारियों एवं उद्यमियों को शारजाह में फ्री ट्रेड जोन, व्यापारिक एवं औद्योगिक प्रोत्साहन, सरकारी सहयोग तथा निवेश योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी।
विज्ञापन

एसोसिएशन अध्यक्ष विनेश ने बताया कि इस दौरान भारतीय व्यापारियों को शारजाह में उद्योग एवं व्यापार स्थापित करने के लिए वहां की सरकार की ओर दी जाने वाली सुविधाओं, कर संबंधी लाभों तथा निवेश अनुकूल नीतियों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस अंतरराष्ट्रीय व्यापारिक संवाद से भारतीय उद्यमियों के लिए नए अवसर मिलने की उम्मीद है। इस दो दिवसीय इस मंथन का उद्देश्य भारतीय व्यापारिक समूहों को शारजाह सरकार की योजनाओं से अवगत कराना तथा उन्हें वैश्विक व्यापार एवं निवेश के लिए प्रोत्साहित करना था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed