{"_id":"6918d6ac0a5bdc4ece088187","slug":"meerut-employees-of-a-transporter-were-brutally-beaten-by-goons-2025-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut: टीपी नगर में ट्रांसपोर्टर के कर्मचारियों को दबंगों ने खूब पीटा, जान से मारने की धमकी देकर फरार; हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: टीपी नगर में ट्रांसपोर्टर के कर्मचारियों को दबंगों ने खूब पीटा, जान से मारने की धमकी देकर फरार; हंगामा
Sun, 16 Nov 2025 01:08 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 16 Nov 2025 01:08 AM IST
सार
सूचना पर टीपी नगर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी की। पीड़ित पक्ष ने टीपी नगर थाने पहुंचकर हंगामा करना शुरु कर दिया।
विज्ञापन
video grab
- फोटो : amar ujala
विस्तार
टीपी नगर में ट्रांसपोर्टर के कर्मचारियों के साथ दबंगों ने लाठी डंडों से मारपीट कर दी। इसके बाद जान से मारने की धमकी देते हुए आरोपी भाग गए। सूचना पर टीपी नगर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी की। पीड़ित पक्ष ने टीपी नगर थाने पहुंचकर हंगामा करना शुरु कर दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पड़ताल शुरु कर दी है। मारपीट का सीसीटीवी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
दिल्ली चुंगी पर सत्यम और शिवम अपने परिवार के साथ रहते है। उनका ट्रांसपोर्ट नगर में विन जर्नल के नाम से ट्रांसपोर्ट का काम है। सत्यम ने बताया कि वह सुबह अपने ट्रांसपोर्ट के कार्यालय पर बैठे हुए थे। इसी दौरान परतापुर के कुंडा गांव का रहने वाला प्रशांत पास में वेज बियरानी की दुकान पर गया था।
विज्ञापन
इस दौरान वहां पर पड़ोस में रहने वाले एक युवक से किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। जिसके बाद मामला निपट गया था। आरोप है कि मोलू शर्मा और रितिक अपने दस साथियों के साथ लाठी डंडे लेकर आए और प्रशांत की पिटाई कर दी। प्रशांत का बचाव करने के लिए जो भी आया। उसको भी पीटना शुरु कर दिया।
विज्ञापन
एक बुजुर्ग के साथ भी मारपीट करनी शुरु कर दी। सूचना पर टीपी नगर पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन जब तक सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। सोशल मीडिया पर मारपीट करने का सीसीटीवी फुटेज वायरल हो रहा है।
पीड़ित ट्रांसपोर्टर एकत्र होकर टीपी नगर थाने पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा कर दिया। पुलिस ने सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया। जिसके बाद ही मामला शांत हुआ। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।