फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Eight months pregnant woman dies under suspicious circumstances in Kankarkheda

Meerut: कंकरखेड़ा में संदिग्ध परिस्थितियों में आठ माह की गर्भवती की मौत, शव पंखे से लटका मिला

Sun, 09 Jul 2023 12:24 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 09 Jul 2023 12:24 AM IST
सार

मेरठ के कंकरखेड़ा थानाक्षेत्र में एक गर्भवती की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। महिला का शव ससुराल में पंखे से लटका मिला। विवाहिता के मायके वालों ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस में तहरीर दी है

विज्ञापन
Meerut: Eight months pregnant woman dies under suspicious circumstances in Kankarkheda
meerut police - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के कंकरखेड़ा में शनिवार दोपहर संदिग्ध परिस्थितियों में एक आठ माह की गर्भवती का शव उसके कमरे में पंखे से लटका मिला। महिला के शव को पंखे से लटका देख ससुरालियों के भी होश उड़ गए थे। मगर मृतका के भाई ने आरोपी ससुराल वालों पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए थाने पर तहरीर दी है। पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन


सरधना थाना क्षेत्र के गांव निवासी रोहित कुमार ने शनिवार शाम खाने पर तहरीर देते हुए बताया कि अपनी बहन की शादी लगभग 1 वर्ष पूर्व गोविंदपुर निवासी एक युवक से की थी। लेकिन 2 महीने बाद राजा ने विवाहिता के साथ अभद्रता शुरू कर दी थी। जिसको लेकर पूर्व में भी दोनों पक्षों में कई बार पंचायत हुई थी।
विज्ञापन


दो दिन पूर्व आरोपी ससुराल वालों ने विवाहिता से दस लाख रुपए व कार की मांग की। शनिवार को विवाहिता अपने कमरे में मौजूद थी। कुछ देर बाद ससुरालियों ने महिला को आवाज लगाई। लेकिन महिला के कमरे से आवाज नहीं आई। जिसके बाद उसे जाकर देखा तो महिला का शव पंखे से लटका हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच की। वही विवाहिता के परिजनों का रोकर बुरा हाल है। कंकरखेड़ा साहब आबादी अजय कुमार जाना है की तैयारी मिल गई है तैयारी के साथ मामले की जांच का मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed