फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: E-rickshaw battery exploded with a bang, student-driver got burnt, two students saved by jumping

Meerut: धमाके के साथ ई-रिक्शा की बैटरी फटी, छात्र-चालक झुलसे, दो छात्रों ने कूदकर जान बचाई

Wed, 22 Jan 2025 11:44 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Wed, 22 Jan 2025 11:44 AM IST
सार

मेरठ में मंगलवार को सरे बाजार एक ई रिक्शा की अचानक बैटरी फटने से भीषण आग लग गई। मामले में छात्र घायल हुआ है।

विज्ञापन
Meerut: E-rickshaw battery exploded with a bang, student-driver got burnt, two students saved by jumping
ई रिक्शा में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के देहली गेट क्षेत्र में नगर निगम कार्यालय के पास मंगलवार दोपहर ई-रिक्शा की बैटरी धमाके के साथ फट गई। इससे आग लग गई। हादसे में एक छात्र और रिक्शा चालक गंभीर रूप से झुलस गए, जबकि दो छात्रों ने कूदकर जान बचाई। आग लगने की घटना से अफरातफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने आग बुझाई। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन


निगम कार्यालय के सामने मंगलवार दोपहर यह हादसा हुआ। ई-रिक्शा में तीन छात्र सवार थे। हादसे के दौरान दो छात्र ई-रिक्शा से कूद गए, जबकि 14 वर्षीय छात्र तालिब निवासी पूर्वा महावीर और ई-रिक्शा चालक झुलस गए। कुछ ही देर में आग फैल गई। इससे आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। रास्ते से गुजर रहे वाहनों के पहिये थम गए। आसपास के दुकानदारों ने पानी डालकर आग बुझाई। घायल छात्र को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। उसे गंभीर हालत के चलते मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। चालक के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई। 
विज्ञापन


सीओ कोतवाली आशुतोष कुमार का कहना है कि रिक्शा चालक और अन्य छात्रों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। तकनीकी जांच के बाद ही आग लगने की वजह सामने आएगी। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Death In Encounter: आखिर काैन हैं कग्गा गैंग और मुस्तफा? जिनकी राह पर था 4 लाख का इनामी अरशद, मुठभेड़ में ढेर

ई-रिक्शा में बड़ी संख्या में स्कूल जाते हैं बच्चे
सुरक्षा के मद्देनजर प्रदेश सरकार ने ई-रिक्शा में बच्चों के स्कूल आने-जाने पर प्रतिबंध लगा रखा है। इसके बावजूद जिले के कई स्कूलों में बच्चे ई-रिक्शा में आते-जाते हैं। मंगलवार को देहली गेट क्षेत्र में ई-रिक्शा में अचानक आग लगने का मामला सामने आने से बच्चों की सुरक्षा पर सवार उठने लगे हैं।

यातायात पुलिस और आरटीओ के अधिकारियों ने इसे लेकर पूर्व में अभियान भी चलाया था। स्कूल संचालकों को भी इस बारे में आगाह किया था। कुछ दिन सख्ती का असर दिखाई भी दिया, लेकिन फिर से बच्चे ई-रिक्शा में स्कूल आने-जाने लगे हैं।

परिजन भी अपने बच्चों की सुरक्षा को लेकर बेपरवाह नजर आते हैं। एसपी ट्रैफिक राघवेंद्र कुमार मिश्रा का कहना है कि इस संबंध में स्कूल संचालकों से बातचीत की जाएगी। परिजनों को भी जागरूक किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed