{"_id":"67d1a3fc8b3c4fc4690d58bb","slug":"meerut-dr-salikeen-siddiqui-became-the-new-city-qazi-gets-a-silver-crown-2025-03-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Meerut: नए शहर काजी बने डॉ. सालिकीन सिद्दीकी, किसी ने बांधी पगड़ी, किसी ने पहनाया चांदी का मुकुट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: नए शहर काजी बने डॉ. सालिकीन सिद्दीकी, किसी ने बांधी पगड़ी, किसी ने पहनाया चांदी का मुकुट
Wed, 12 Mar 2025 08:41 PM IST
डिंपल सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: डिंपल सिरोही
Updated Wed, 12 Mar 2025 08:41 PM IST
सार
मेरठ में डॉ. सालिकीन सिद्दीकी का बुधवार औपचारिक रूप से नए शहरकाजी के रूप में मनोनीत किया गया।
विज्ञापन
नए शहर काजी डॉ. काजी सालिकीन सिद्दीकी मध्य में
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मेरठ में डॉ. सालिकीन सिद्दीकी का बुधवार औपचारिक रूप से नए शहरकाजी के रूप में मनोनीत किया गया। इस दाैरान विभिन्न सामाजिक और धार्मिक संगठनों ने सम्मान किया। किसी ने उनके पगड़ी बांधी तो किसी ने चांदी का मुकुट पहनाया।
विज्ञापन
पश्चिम उत्तर प्रदेश संयुक्त व्यापार मंडल के शहर अध्यक्ष हाजी शारिक के नेतृत्व में शहर काजी को पगड़ी पहनाकर मुबारकबाद दी गई। इस दौरान भगत सिंह मार्केट के प्रधान महताब ठाकुर, उपाध्यक्ष नौशाद खान, वरिष्ठ उपाध्यक्ष वाहिद ख्वाजा आदि रहे।
विज्ञापन
वहीं, समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष विपिन चौधरी ने शहर जामा मस्जिद में पहुंच कर नवनियुक्त शहर काजी को समर्थन देखकर पगड़ी बांधी। जिलाध्यक्ष ने कहा कि जिस तरह से मरहूम शहर काजी गंगा जमुना की तहजीब से जाने जाते थे, उसी तरीके से उनके बेटे भी शहर के लिए जाने जाएंगे।
इस दौरान सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. विजय राठी, जिला कोषाध्यक्ष निरंजन सिंह, पिछड़ा वर्ग महानगर अध्यक्ष अहतेशाम इलाही, रविंद्र प्रेमी और मेराज महलका आदि रहे। इनके अलावा मेरठ व्यापार मंडल की ओर से पगड़ी बांधकर उन्हें समर्थन पत्र सौंपा गया। व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने चांदी का मुकुट पहनाते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।
इस दौरान सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. विजय राठी, जिला कोषाध्यक्ष निरंजन सिंह, पिछड़ा वर्ग महानगर अध्यक्ष अहतेशाम इलाही, रविंद्र प्रेमी और मेराज महलका आदि रहे। इनके अलावा मेरठ व्यापार मंडल की ओर से पगड़ी बांधकर उन्हें समर्थन पत्र सौंपा गया। व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने चांदी का मुकुट पहनाते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।