फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut, down rate 1000 rupees fall in potato prices, losses to farmers

आलू के दाम में 1000 रुपए तक गिरावट, किसानों को लगा तगड़ा झटका

Fri, 16 Nov 2018 10:28 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Fri, 16 Nov 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
Meerut, down rate 1000 rupees fall in potato prices, losses to farmers
आलू बेशुमार फिर भी रोटी की दरकार - फोटो : File Photo

मेरठ मंडी में नए आलू की आवक शुरू हो गई है। उधर कोल्ड स्टोरेज से भी पुराना आलू भारी मात्रा में बाहर आ रहा है। ऐसे में एक सप्ताह के भीतर प्रति क्विंटल पुराने आलू के रेट में हजार से 800 रुपये तक की गिरावट आई है। चार दिन में नए आलू के भाव भी 200 रुपये टूटे हैं। आलू कारोबारियों की माने तो 15 दिन के भीतर आलू के दामों में भारी गिरावट आएगी। वजह मंडियों में आलू की भरमार है। 

विज्ञापन


फरवरी-मार्च माह से कोल्ड स्टोरेज में आलू का भंडारण शुरू हो जाता है। इस साल जनपद के 26 कोल्ड स्टोरेज में एक लाख 42 हजार मीट्रिक टन आलू का भंडारण किया गया था। दीपावली तक कोल्ड स्टोरेज से आलू खत्म हो जाना चाहिए। लेकिन पिछली बार आलू की बंपर पैदावार के कारण अभी तक कोल्ड स्टोरेज में 40 प्रतिशत आलू जमा है। उधर पंजाब से मंडी में नया आलू आना शुरू हो गया है। नये और पुराने आलू की तेजी से शुरू हुई आवक के कारण आलू के दामों में भारी गिरावट आई है। ऐसे में आलू किसान परेशान हैं।
विज्ञापन


1600 से दो हजार रुपये क्विंटल का भाव 
दिल्ली रोड स्थित सब्जी मंडी में 15 दिन पहले 3797 आलू के दामों की बात करें तो 1600 रुपये क्विंटल बिक रहा था। जो अब मात्र 800 रुपये प्रति क्विंटल रह गया है। आने वाले 15 दिन में आलू के भाव 200 से 300 रुपये प्रति क्विंटल और गिर सकते हैं। इसके अलावा चिपसोना आलू का थोक भाव 1800 से दो हजार रुपये प्रति क्विंटल था, जो अब एक हजार रुपये रह गया है। वहीं पंजाब से आया नया आलू थोक में 1800 रुपये प्रति क्विंटल में था। शुक्रवार को यह 1600 रुपये प्रति क्विंटल बिका।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस बार घटा रकबा
किसान गन्ने की फसल को अधिक पसंद कर रहे हैं। इस बार आलू का रकबा घटा है। जो आलू किसानों ने कोल्ड स्टोरेज में जमा किया था। उसका बड़ा हिस्सा किसान मंडी भेज रहे हैं। इस कारण आलू के दामों में गिरावट आ रही है। -रामवीर सिंह, जिला उद्यान अधिकारी।  

चुप्पी साधे हैं किसान
अभी कोल्ड स्टोरेज में 40 प्रतिशत आलू जमा है। नवंबर माह के दूसरे सप्ताह तक कोल्ड स्टोरेज खाली हो जाने चाहिए थे। किसानों को सूचना दी गयी है। लेकिन बाजार में आलू की मंदी के कारण किसान चुप्पी साधे हैं। अगर किसानों ने आलू नहीं उठाए तो कोल्ड स्टोरेज मालिकों को भी नुकसान उठाना पड़ सकता है। -जोनी मित्तल, कोल्ड स्टोरेज मालिक।  

किसानों ने बीज का आलू भी मंडी भेजना शुरू कर दिया है। हर वर्ष दिवाली पर मंडी में पुराने आलू की आवक काफी कम रह जाती थी। लेकिन इस बार मंडी में आलू की आवक काफी हो रही है। इस कारण नए और पुराने दोनों ही आलू के रेट काफी तेजी से गिर रहे हैं। आलू अभी और सस्ता होगा। -पदम सिंह सैनी, आढ़ती नवीन सब्जी मंडी।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed