फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut Double Murder Case : Scuffle with Daurala police while arresting the accused

मेरठ: डबल मर्डर के आरोपी को पकड़ने गई पुलिस पर हमला, भागकर बचाई जान, ग्रामीणों ने थाना घेरा, जमकर हंगामा

Thu, 28 Sep 2023 12:36 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Thu, 28 Sep 2023 12:36 AM IST
सार

Meerut Double Murder Case : डबल मर्डर के आरोपी को पकड़ने गई पुलिस पर हमला कर दिया गया। इस दौरान पुलिस कर्मियों ने भागकर किसी तरह जान बचाई। उधर, ग्रामीणों ने थाना घेर और जमकर हंगामा किया।

विज्ञापन
Meerut Double Murder Case : Scuffle with Daurala police while arresting the accused
ग्रामीणों ने थाने में जमकर हंगामा किया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हस्तिनापुर में दिनदहाड़े गोलियां बरसाकर ई-रिक्शा चालक सुरेंद्र व अरविंद की हत्या के मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को पकड़ने गई पुलिस के साथ परिजनों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर हाथापाई और अभद्रता की। पुलिस किसी तरह अपनी जान बचाकर आरोपी को लेकर थाने पहुंची, जिसके बाद सैकड़ों ग्रामीणों ने दौराला थाने का घेराव करते हुए हंगामा किया और धरने पर बैठ गए। आरोपी को गंगानगर थाने भेजने पर ग्रामीण शांत हुए  

विज्ञापन


कुछ दिन पहले हस्तिनापुर में अरविंद उर्फ कालू पुत्र धूम सिंह व सुरेंद्र पुत्र रमेश निवासी ग्राम पाली की मखदुमपुर कॉलोनी के सामने बाइक सवार चार-पांच बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर हत्या कर दी थी। सुरेंद्र ई-रिक्शा चलाता था। इस मामले में परिजनों ने शवों को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया था। अधिकारियों के जल्द आरोपियों को पकड़ने के आश्वासन के बाद ही जाम खोला गया था।

विज्ञापन

पुलिस ने इस मामले में प्रियांशु, दीपांशु, प्रिंस, कोसेंद्र को पकड़कर जेल भेज दिया था, जबकि, दौराला थाना क्षेत्र के नगली आजड़ गांव निवासी सोमेंद्र उर्फ ओमेंद्र फरार चल रहा था। वहीं, बुधवार देर रात दौराला थाने में तैनात एसआई चंद्रकिशोर अन्य पुलिस कर्मियों के साथ सोमेंद्र उर्फ ओमेंद्र को पकड़ने गए थे। पुलिस ने सोमेंद्र को दबिश देकर पकड़ लिया, लेकिन परिजनों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर पुलिस के साथ अभद्रता करते हुए हाथापाई कर दी। ग्रामीणों ने जबरन सोमेंद्र को पुलिस पकड़ से छुड़ाने का प्रयास किया। हालांकि, पुलिस किसी तरह अपनी जान बचाकर आरोपी सोमेंद्र को पकड़कर थाने ले आई।

वहीं, कुछ ही देर बाद सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण थाने पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने थाने पर जमकर हंगामा किया। ग्रामीणों का कहना था कि पुलिस सोमेंद्र का एनकाउंटर कर देगी, जिस पर ग्रामीण थाने पर ही धरना देकर बैठ गए। हंगामा बढ़ता देख कई थानों की फोर्स को बुला लिया गया। थाना प्रभारी संजय कुमार शर्मा ने ग्रामीणों के बीच पहुंचकर वार्ता की। उन्होंने ग्रामीणों के सामने ही अधिकारियों को सोमेंद्र की गिरफ्तारी के बारे में जानकारी दी। साथ ही ग्रामीणों से पूछा कि जिस थाने में वह चाहते हैं वहां सोमेंद्र को भेज दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें: मेरठ: बाइक में तमंचा रखते सीसीटीवी में कैद हुआ सिपाही, युवक को थाने में बैठाया, परिजनों का IG दफ्तर पर हंगामा

विज्ञापन

ग्रामीणों ने गंगानगर थाने पर सोमेंद्र को भेजने की मांग रखी, जिस पर पुलिस ने सोमेंद्र को गंगानगर थाने भेज दिया। इस पर ग्रामीण शांत हुए। थाना प्रभारी संजय कुमार शर्मा का कहना है कि पुलिस सोमेंद्र को गिरफ्तार करके लाई थी। सोमेंद्र हस्तिनापुर में हुए दोहरे हत्याकांड में नामजद था। ग्रामीणों ने उसे छुड़ाने का प्रयास किया और बाद में थाने आकर हंगामा किया। ग्रामीणों को समझा बुझाकर शांत करा दिया गया है।

यह भी पढ़ें: यूपी: थप्पड़ कांड के बाद मेरठ में शिक्षक पर बच्चे की चोटी काटने का आरोप, हिंदू संगठनों में रोष, पंचायत

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed