फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut double murder case: Sangh officials announced Mahapanchayat, gave 48 hours ultimatum to arrest killers

डबल मर्डर केस: महापंचायत का एलान, हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए 48 घंटे का अल्टीमेटम, दर्दनाक थी वारदात

Fri, 11 Aug 2023 09:20 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 11 Aug 2023 09:20 PM IST
सार

Meerut Double Murder Case : संघ के पदाधिकारियों ने एलान किया कि यदि रविवार दोपहर 12 बजे तक दोहरे हत्याकांड के आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया तो सोमवार सुबह महापंचायत होगी।

विज्ञापन
Meerut double murder case: Sangh officials announced Mahapanchayat, gave 48 hours ultimatum to arrest killers
जांच करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ में स्पोर्ट्स कारोबारी और उनकी पत्नी की हत्या के मामले में संयुक्त व्यापार संघ भी खुलकर सामने आ गया है। संघ के पदाधिकारियों ने एलान किया कि यदि रविवार दोपहर 12 बजे तक दोहरे हत्याकांड के आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया तो सोमवार सुबह एसीएम गार्डन में महापंचायत का आयोजन होगा।

विज्ञापन


सर्राफा बाजार में प्रेस वार्ता करते हुए संयुक्त व्यापार संघ के अध्यक्ष नवीन गुप्ता ने कहा कि जिस तरीके से दिनदहाड़े स्पोर्ट्स कारोबारी और उनकी पत्नी की हत्या की गई, वह पुलिस सुरक्षा पर बड़ा सवाल है।

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि लगातार हो रही घटनाओं से व्यापारी से लेकर आम जनता में भी दहशत का माहौल बना हुआ है। निर्धारित अवधि में हत्यारों की गिरफ्तारी नहीं होने पर उन्होंने महापंचायत की घोषण कर दी। 

उन्होंने कहा कि महापंचायत में पीड़ित परिवार को भी साथ रखा जाएगा। जिसमें सभी की सहमति पर निर्णय लिया जाएगा। जरूरत पड़ी तो तभी सड़क पर उतरकर आंदोलन शुरू कर देंगे। बुलियन ट्रेडर्स एसोसिएशन के महामंत्री विजय आनंद अग्रवाल, अमित बंसल और संजय जैन आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

सभी को साथ लेकर लड़ी जाएगी लड़ाई : अजय गुप्ता
मेरठ मॉल स्थित संयुक्त व्यापार संघ की बैठक में हत्या और लूट की घटना पर विरोध जताया गया। संघ के अध्यक्ष अजय गुप्ता ने बताया कि व्यापारी वर्ग पीड़ित परिवार के साथ है, जहां पर भी जरूरत होगी वहां पर परिवार की आवाज उठाई जाएगी। 

यह भी पढ़ें: UP: सीमा हैदर को लेकर सामने आया बड़ा अपडेट, अब पाकिस्तान भेजने की तैयारी, आखिर किसने बुक कराई फ्लाइट की टिकट

संयुक्त व्यापार संघ शहर के अन्य व्यापारी संगठनों के साथ मिलकर इस लड़ाई को लड़ेगा। यदि पुलिस ने 48 घंटे में खुलासा नहीं किया तो संगठनों से बातचीत कर आगे के आंदोलन की रणनीति तैयार की जाएगी। 

वरिष्ठ उपाध्यक्ष कमल ठाकुर ने कहा कि व्यापारियों के साथ हो रहीं घटनाएं बर्दाश्त से बाहर हो रही हैं।

यह भी पढ़ें: Double Murder: पति को बचाने के लिए बदमाशों से भिड़ गई थी अंजू जैन, कारोबारी की मौत के 21 घंटे बाद दम तोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed