फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut dominates the women's hockey team of Meerut division

Meerut News: मेरठ मंडल की महिला हॉकी टीम में मेरठ का दबदबा

Tue, 17 Feb 2026 06:35 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 17 Feb 2026 06:35 PM IST
विज्ञापन
Meerut dominates the women's hockey team of Meerut division
प्रदेश स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता के लिए चुनी गई मेरठ मंडल की टीमफोटो स्त्रोत संवाद
ट्रायल के बाद प्रदेश स्तरीय बालिका हॉकी प्रतियोगिता के लिए चुनी गई टीम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। प्रदेश स्तरीय जूनियर महिला हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन 23 से 28 फरवरी तक गोरखपुर में किया जा रहा है। प्रतियोगिता को लेकर मंगलवार को कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में मंडलीय ट्रायल हुए। इसमें मेरठ, बुलन्दशहर, बागपत, गौतमबुद्धनगर समेत 6 जिलों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।

खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन के आधार पर मेरठ मंडल की टीम का चयन किया गया। प्रथम चरण में पहले सोमवार को जिलास्तर के ट्रायल में कुल 15 बालिकाओं ने हिस्सा लिया था। मंगलवार को वरिष्ठ हॉकी कोच और मेरठ हॉकी संघ के सचिव प्रदीप चिन्योटी ने खिलाड़ियों के खेल को परखते हुए इनमें से मंडल टीम का चयन किया। टीम में मेरठ से कुमारी शाहीन, डिम्पल, तुलसी, इशिका, रिया, प्रांजल, कृतिका, पलक, इशिका, आराध्य, नवी का चयन किया गया। बुलंदशहर से कुसुम, कामिनी, पायल लोधी, प्रियंका का चयन किया गया। इसके अलावा प्राची, सोनाक्षी, वंशिका को आरक्षित खिलाड़ियों में रखा गया। टीम मैनेजर साक्षी को चुना गया। इस मौके पर आरएसओ जितेंद्र यादव ने भी सभी खिलाड़ियों को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed