{"_id":"61309f388ebc3e5fa21d3ace","slug":"meerut-doctor-who-was-absconding-in-the-hrassment-case-suffered-a-heart-attack-uproar","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ : दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे झोलाछाप डॉक्टर को पड़ा दिल का दौरा, परिजनों का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ : दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे झोलाछाप डॉक्टर को पड़ा दिल का दौरा, परिजनों का हंगामा
Thu, 02 Sep 2021 03:24 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Thu, 02 Sep 2021 03:24 PM IST
सार
मामले में आरोपी डॉक्टर के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। दो साल से यह डॉक्टर फरार चल रहा था, जिसके बाद न्यायालय से कुर्की के वारंट जारी हो गए थे। परिजनों का आरोप था कि पुलिस लगातार डॉक्टर के परिजनों पर उसे पेश करने का दबाव बना रही थी, जिसकी वजह से उसे दिल का दौरा पड़ गया।
विज्ञापन
हंगामा करते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मेरठ से सटे मवाना में दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे छोलाछाप डॉक्टर की दिल का दौरा पड़ने से हालत बिगड़ गई। वह दो साल से मामले में फरार चल रहा था। डॉक्टर की मौत के बाद परिजनों ने सीओ कार्यालय पर पहुंचकर हंगामा कर दिया। परिजनों का आरोप है कि पुलिस डॉक्टर पर पेश होने का दबाव बना रही थी जिसकी वजह से उसे हार्ट अटैक आ गया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार मवाना थाना क्षेत्र के मोहल्ला हीरालाल निवासी झोलाछाप डॉक्टर जाहिद के खिलाफ क्षेत्र के ही एक गांव निवासी महिला ने दवाई लेने के दौरान उसकी नाबालिग पुत्री से दुष्कर्म का प्रयास करने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन
इस मामले में आरोपी डॉक्टर के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। दो साल से यह डॉक्टर फरार चल रहा था, जिसके बाद न्यायालय से कुर्की के वारंट जारी हो गए थे। पुलिस लगातार उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही थी लेकिन वह हत्थे नहीं चढ़ सका था।
विज्ञापन
गुरुवार को सुबह के समय आरोपी डॉक्टर को हार्ट अटैक आ गया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। परिजनों ने डॉक्टर की हालत बिगड़ने के बाद सीओ कार्यालय पर लेकर पहुंचकर हंगामा करना शुरू कर दिया।
परिजनों का आरोप था कि पुलिस लगातार डॉक्टर के परिजनों पर उसे पेश करने का दबाव बना रही थी, जिसकी वजह से उसे दिल का दौरा पड़ गया। बताया गया कि फिलहाल आरोपी डॉक्टर को हालत बिगड़ने पर मेरठ रेफर कर दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।