फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut division captures championship in shooting competition

Meerut News: शूटिंग प्रतियोगिता में मेरठ मंडल का चैंपियनशिप पर कब्जा

Sat, 04 Nov 2023 02:17 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 04 Nov 2023 02:17 AM IST
विज्ञापन
Meerut division captures championship in shooting competition
मवाना (मेरठ)। गांव पिलौना स्थित महर्षि दयानंद सरस्वती इंटर कॉलेज में चल रही तीन दिवसीय 67वीं प्रदेश स्तरीय माध्यमिक विद्यालयी राइफल शूटिंग प्रतियोगिता का शुक्रवार को समापन हो गया। प्रतियोगिता में मेरठ मंडल आठ स्वर्ण, पांच रजत तथा सात कांस्य पदक के साथ ओवरऑल चैंपियन बना।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री डाॅ. संजीव बालियान ने किया। अध्यक्षता पूर्व एमएलसी जगत सिंह ने की l डाॅ. संजीव बालियान ने कहा कि हमारा क्षेत्र खेलों में बहुत आगे बढ़ गया है। यहां के खिलाड़ी हर प्रकार की प्रतियोगिताओं में अपनी चमक बिखेर रहे हैं। प्रतियोगिता संयोजक एवं काॅलेज प्रधानाचार्य बाबूराम धामा व शूटिंग कोच कपिल धामा ने बताया कि प्रतियोगिता में मेरठ मंडल 8 स्वर्ण, 5 रजत तथा 7 कांस्य पदक के साथ ओवरऑल चैंपियन बना। दूसरे स्थान पर प्रयागराज मंडल रहा, जिसने 3 स्वर्ण, 3 रजत तथा 5 कांस्य पदक झटके तथा तीसरे स्थान पर मुरादाबाद मंडल रहा। इनके खाते में 2 स्वर्ण, 1 रजत तथा 1 कांस्य पदक आया।
विज्ञापन

क्रीड़ा प्रभारी रोहित तोमर ने बताया कि अंडर-14 पिस्टल बालिका वर्ग में रितिका ने स्वर्ण पदक, डोली ने रजत तथा मानसी ने कांस्य पदक जीता। इस वर्ग में तीनों स्थानों पर मेरठ मंडल ही रहा। अंडर-17 बालक वर्ग में विधिकरण धामा ने स्वर्ण पदक, वर्णिक तोमर ने रजत पदक तथा केतन चौधरी ने कांस्य पदक जीता। इस वर्ग में भी तीनों स्थानों पर मेरठ मंडल ही रहा। अंडर-14 पीप साइट में प्रिंस यादव मेरठ ने स्वर्ण पदक, कृष्ण कुमार मुरादाबाद ने रजत पदक तथा रक्षित चौधरी मुरादाबाद ने कांस्य पदक जीता। अंडर-14 बालक वर्ग की ओपन राइफल में यश पटेल प्रयागराज ने स्वर्ण, मुनेंद्र कुमार आगरा ने रजत तथा लक्की पटेल प्रयागराज ने कांस्य पदक जीता। सभी विजेता खिलाड़ियों को केंद्रीय मंत्री डाॅ. संजीव बालियान व अन्य अतिथियों ने मेडल पहनाकर तथा प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेंज प्रभारी मनोज तोमर तथा मुकेश कुमार ने बताया कि हर वर्ग में मेडल प्राप्त करने वाले खिलाड़ी अब राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे।

इस मौके पर आदेश प्रधान खालिदपुर, प्रधानाचार्य देवेंद्र कुमार, प्रधानाचार्य प्रवीण कुमार, प्रधानाचार्य ऋषिपाल सिंह, नरेश कुमार, मनोज कुमार, कविंद्र सिंह आदि उपस्थित रहे। मंच संचालन सौरव शर्मा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed