फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut District Panchayat President Election: The members of the opposition are decreasing in the mutual dispute of Samajwadi Party

जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव: सपा की गुटबाजी में बिखर रहा पूरा विपक्ष, पढ़िए अब तक का पूरा अपडेट

Fri, 11 Jun 2021 01:07 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अनुज मित्तल, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अनुज मित्तल, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 11 Jun 2021 01:07 PM IST
सार

यहां जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव के लिए भाजपा लगातार मजबूत होती जा रही है। इसका बड़ा कारण यह है कि सपा की गुटबाजी से विपक्ष पूरी तरह बिखर गया है।

विज्ञापन
Meerut District Panchayat President Election: The members of the opposition are decreasing in the mutual dispute of Samajwadi Party
समाजवादी पार्टी फाइल फोटो। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मेरठ में जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में सपा की गुटबाजी से भाजपा लगातार मजबूत हो रही है। इस हालात में रालोद असमंजस में फंसा है, जबकि बसपा ने चुनाव से किनारा कर लिया है और सपा से मुखर है। ऐसे में साफ है कि जिला पंचायत के ज्यादा सदस्य जीतने के बाद भी विपक्ष का दांव सटीक बैठता नहीं दिख रहा है।

विज्ञापन


जिले में समाजवादी पार्टी के भीतर कई गुट बने हैं। इनके बीच जिला पंचायत अध्यक्ष पद को लेकर तालमेल नहीं बैठ पाया है। बसपा की सलोनी गुर्जर को सपा ज्वॉइन कराकर विपक्ष का प्रत्याशी घोषित करने की रणनीति भी उल्टी पड़ गई। बसपा की नाराजगी से विपक्ष की एकता कमजोर हुई है। बसपा के नौ सदस्य विजयी हुए थे। रालोद के छह सदस्य जीतकर आए थे। सपा के साथ मिलकर चुनाव लड़ने की योजना से रालोद नेता काफी उत्साहित नजर आ रहे थे, लेकिन वर्तमान हालात में वह असमंजस में हैं। 
विज्ञापन


आज होगी बैठक
सपा नेतृत्व ने शाहिद मंजूर और अतुल प्रधान को लखनऊ बुलाया है। प्रदेश नेतृत्व के साथ आज अध्यक्ष पद को लेकर बैठक है। चर्चा है कि सपा की गुटबाजी की शिकायत ऊपर तक गई है। रालोद नेताओं ने भी जयंत चौधरी से मिलकर अखिलेश यादव के माध्यम से इसे सुलझाने का अनुरोध किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ कमियां तो हुई हैं 
कुछ कमियां तो हमसे हुई हैं। मैं कोरोना संक्रमित होने के कारण सक्रिय नहीं हो सका। लखनऊ में इसी मुद्दे पर बैठक है। वहां से लौटकर सभी एकजुट होकर चुनाव में सक्रिय होंगे और निश्चित रूप से जीत हमारी होगी। यह भी सच है कि भाजपा सत्ता के साथ धनबल का प्रयोग कर चुनाव को अपने पक्ष में करने के लिए हर हथकंडा अपना रही है। - चौ. राजपाल सिंह, जिलाध्यक्ष, समाजवादी पार्टी 

कोई गुटबाजी नहीं है 
भाजपा षड्यंत्र की जननी है। जाति-धर्म के नाम पर हमेशा बढ़ती रही है। जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में भी यही काम करने का प्रयास कर रही है। रही बात गुटबाजी की तो कोई गुटबाजी नहीं है। - अतुल प्रधान, सपा नेता

भाजपा का 26 सदस्य जुटाने का दावा, बाहर भेजे 
भाजपा में पंचायत चुनाव के दौरान खुलकर गुटबाजी थी, जिसके चलते जिला पंचायत सदस्य की मात्र पांच सीटों पर ही संतोष करना पड़ा। लेकिन अध्यक्ष पद को लेकर पार्टी एकजुट नजर आ रही है। भाजपा सूत्रों का दावा है कि इस समय उनके पास 26 सदस्यों का न केवल समर्थन हैं, बल्कि वह उनके साथ हैं। दावा है कि ये सदस्य मेरठ से बाहर किसी पर्यटन स्थल पर हैं। सोशल मीडिया पर फोटो भी वायरल हुआ है। इसमें भाजपा से जिला पंचायत अध्यक्ष के प्रत्याशी गौरव चौधरी भी नजर आ रहे हैं।

रालोद ने प्रदीप हुड्डा को दिया नोटिस
रालोद की अनुशासन समिति के अध्यक्ष धर्मवीर सिंह बालियान ने प्रदीप हुड्डा को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। नोटिस में कहा गया है कि आप लगातार पार्टी विरोधी गतिविधियां कर रहे हैं। बताया गया कि आप सोशल मीडिया पर जिला पंचायत अध्यक्ष के संयुक्त प्रत्याशी के खिलाफ पोस्ट डालकर किसानों को जातियों में बांटने का काम कर रहे हैं। धर्मवीर सिंह का कहना है कि रालोद किसानों की पार्टी है, सभी वर्गों को साथ लेकर चलती है। नोटिस में चेतावनी दी है कि आपकी गतिविधियों को देखते हुए क्यों न आपको निष्कासित कर दिया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed