फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut, devar did sexual assault with sister in law, complained to the police

देवर ने भाभी से किया दुष्कर्म, फिर हमदर्दी जताने आए जेठ ने लूटी आबरू, पति ने दिया तलाक

Mon, 27 Aug 2018 06:57 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Updated Mon, 27 Aug 2018 06:57 PM IST
विज्ञापन
Meerut, devar did sexual assault with sister in law, complained to the police
फाइल फोटो

उत्तर प्रदेश के बिजनौर शहर में एक शर्मनाक मामला सामने आया है। आरोप है कि पहले देवर ने भाभी के साथ दुष्कर्म किया और फिर हमदर्दी जताने आए उसके जेठ ने भी उसकी आबरू लूटी। यही नहीं बल्कि पति ने महिला के चरित्र पर शक करते हुए उसे तलाक दे दिया। जानिए पूरा मामला।

विज्ञापन


यह घटना बिजनौर जनपद के किरतपुर थाना क्षेत्र की है। जहां क्षेत्र के एक गांव में एक महिला को घर में अकेला देख उसके देवर ने दो दिन पूर्व उसके साथ दुष्कर्म किया। देवर के भाग जाने पर महिला के साथ हमदर्दी जताने आए उसके जेठ ने भी उसकी आबरू लूटी। इसी दौरान महिला के पति आ गए। उसने पत्नी के चरित्र पर शक करते हुए तलाक दे दिया। अपने तीन बच्चों और पिता के साथ महिला ने थाने पहुंचकर मामले की शिकायत की।

विज्ञापन

महिला ने बताया कि उसका पति गांव में ही रिश्तेदारी में गया हुआ था। वह घर में अकेली थी। इसका लाभ उठाकर उसके देवर, जेठ ने दुष्कर्म किया। पति द्वारा तलाश दिए जाने के बाद शनिवार रात बिरादरी के लोगों ने दोनों पक्षों में फैसला करा दिया और उसे मायके भिजवा दिया। पुलिस को दी गई तहरीर रविवार को वापस ले ली गई। थाना प्रभारी निरीक्षक लव सिरोही ने दोनों पक्षों में समझौते होने की पुष्टी की है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed