फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Deadly attack on CO's son on the highway, car vandalized, police engaged in investigation

Meerut: हाईवे पर सीओ के बेटे पर जानलेवा हमला, गाड़ी में की तोड़फोड़, जांच में जुटी पुलिस

Mon, 13 May 2024 06:09 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 13 May 2024 06:09 PM IST
सार

मेरठ के कंकरखेड़ा थानाक्षेत्र में हाईवे पर सीओ के बेटे पर नशे में धुत युवकों ने जानलेवा हमला कर दिया। युवक की कार में भी तोड़फोड़ की गई। पीड़ित ने थाने पर तहरीर देते हुए की कार्रवाई मांग की है, पुलिस जांच में जुटी है।

विज्ञापन
Meerut: Deadly attack on CO's son on the highway, car vandalized, police engaged in investigation
हाईवे पर हमला - फोटो : amarujala

विस्तार

कंकरखेड़ा थानाक्षेत्र में हाईवे पर नशे में धुत कार सवार आधा दर्जन युवकों ने सीओ के बेटे पर अवैध हथियार से जानलेवा हमला कर दिया। मारपीट के दौरान सीओ के बेटे के कपड़े फट गए। वहीं हमलावारों ने पीड़ित की गाड़ी में जमकर तोड़फोड़ की। मारपीट के दौरान हाइवे पर जाम की स्थिति बन गई। पीड़ित ने थाने पहुंचकर हमलावरों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।

विज्ञापन


पल्लवपुरम थाना क्षेत्र के छठी वाहिनी पीएसी निवासी आर्यमन यादव पुत्र उपेंद्र कुमार यादव ने सोमवार को थाने पर तहरीर देते हुए बताया उसके पिता सीओ के पद पर वर्तमान में छठी वाहिनी पीएससी में तैनात हैं। वही आर्यमन का देहरादून में प्रॉपर्टी का काम है। लेकिन आर्यमन का गाजियाबाद में फ्लैट है।

विज्ञापन

Meerut: Deadly attack on CO's son on the highway, car vandalized, police engaged in investigation
हाईवे पर हमला - फोटो : amarujala

पीड़ित के अनुसार दोपहर के समय वह अपनी मर्सिडीज गाड़ी से गाजियाबाद फ्लैट पर जा रहा था। इसी बीच कैलाशी अस्पताल से थोड़ा आगे एक कार सवार पांच युवकों ने जबरन उसकी गाड़ी का रास्ता रोक लिया। पीड़ित का आरोप है कि इसी बीच कार सवार हमलावरों ने उसके साथ जमकर गाली गलौज की। जिसका पीड़ित ने विरोध किया।

मौका पाकर हमलावरों ने उसे पर अवैध हथियार से हमला कर दिया। वहीं बीच बचाव में आए अन्य लोगों के साथ भी हमलावरों ने अभद्रता व मारपीट की। मारपीट के दौरान हाइवे पर जाम की स्थिति बन गई। हमलावरों ने पीड़ित की गाड़ी आगे व पीछे से पूरी तरह क्षतिग्रस्त कर दी। गाड़ी का पिछला शीशा पूरी तरह टूट गया। लोगों की भीड़ इकट्ठी होती देख हमलावर जान से मारने की धमकी देकर भाग गए।

मारपीट के दौरान पीड़ित के अंदरूनी चोटे लगी। सूचना पर डायल 112 मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामले की जांच की। पीड़ित ने एक आरोपी को नामजद व हमलावरों की कार के नंबर के आधार पर थाने पर तहरीर दी। थाना प्रभारी विष्णु कौशिक का कहना है की तहरीर मिल गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए ताबड़तोड़ दबिश दी जा रही है। हमलावरों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed