फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Dead body of young man found hanging in house, friends and neighbors under suspicion

Meerut: मकान में युवक का शव फंदे पर लटका मिला, दोस्त और पड़ोसी शक के दायरे में

Fri, 09 Aug 2024 12:36 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Fri, 09 Aug 2024 12:36 AM IST
सार

किराए के मकान में एक युवक का शव फंदे पर लटका मिला। पुलिस को दोस्तों और पड़ोसियों पर हत्या करने का शक है। 

विज्ञापन
Meerut: Dead body of young man found hanging in house, friends and neighbors under suspicion
युवक की मौत - फोटो : istock

विस्तार

परतापुर की इंद्रापुरम कालोनी में बृहस्पतिवार सुबह किराए पर रहने वाले युवक का शव पंखे से लटका मिला। मकान के अंदर का दरवाजा खुला था। इस घटना में हत्या की आशंका है। परतापुर पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। इसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। मृतक के दोस्त और पड़ोसी भी शक के दायरे में हैं।
विज्ञापन


इंद्रापुरम कालोनी में इटायरा गांव निवासी विनोद कुमार का मकान है। विनोद सेना में हवालदार हैं। उनकी पोस्टिंग हैदराबाद में है। विनोद ने इंद्रापुरम में दो मंजिला मकान किराए पर दे रखा है। इसमें छह किराएदार रहते हैं। मूलरूप से मध्यप्रदेश के भिंड जिले के खालेश्वर रोड निवासी 23 वर्षीय शिवम राजपूत पुत्र सुधीर राजपूत ऊपरी मंजिल पर किराए पर रह रहा था।
विज्ञापन



 

बृहस्पतिवार सुबह शिवम कमरे से बाहर नहीं आया। बराबर के कमरे में रहने वाले नरेंद्र ने कमरे का दरवाजा खुला देखा और अंदर गया। यहां शिवम पंखे पर फंदे से लटका था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की और कुछ पड़ोसियों से पूछताछ की। पड़ोसियों ने बताया कि रात को शिवम को अपने कमरे में जाते देखा था, सुबह उसकी मौत का पता चला। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना था कि हत्या है या आत्महत्या, सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। मध्यप्रदेश से मृतक के परिजन शुक्रवार को आएंगे।

 

फोन छीनने को लेकर दोस्तों से हुआ था विवाद
परतापुर पुलिस के मुताबिक शिवम का फोन उसके तीन दोस्तों ने छीन लिया था। इसे लेकर विवाद हुआ था। पुलिस मानकर चल रही है कि किसी युवती को लेकर भी विवाद हो सकता है। ऐसे में दोस्त और पड़ोस में रहने वाले शक के दायरे में हैं। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed