{"_id":"6a0fe2a620a5f6905b0bb03b","slug":"meerut-dead-body-of-an-elderly-person-found-in-madhavpuram-green-belt-sulfa-pills-were-lying-nearby-2026-05-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Meerut: माधवपुरम ग्रीन बेल्ट में मिला बुजुर्ग का शव, पास ही पड़ी थीं सल्फास की गोलियां, आत्महत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: माधवपुरम ग्रीन बेल्ट में मिला बुजुर्ग का शव, पास ही पड़ी थीं सल्फास की गोलियां, आत्महत्या की आशंका
Fri, 22 May 2026 10:36 AM IST
Mohd Mustakim
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: Mohd Mustakim
Updated Fri, 22 May 2026 10:36 AM IST
सार
माधवपुरम सेक्टर-1 में घर के पास ही स्थित ग्रीन बेल्ट में राजेश अवस्थी का शव पड़ा मिला। पुलिस ने आकर जांच की और बताया कि मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों का रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के माधवपुरम सेक्टर-1 की ग्रीन बेल्ट में शुक्रवार सुबह एक वृद्ध का शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने प्रारंभिक जांच के बाद इसे जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या का मामला बताया है। मृतक की पहचान राजेश अवस्थी (66) निवासी माधवपुरम सेक्टर-1 के रूप में हुई है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, शालू बेकरी के सामने स्थित हरित पट्टी (ग्रीन बेल्ट) में एक पेड़ के नीचे बने चबूतरे पर राजेश अवस्थी का शव पड़ा मिला। सूचना मिलते ही परिजन और पुलिस मौके पर पहुंचे। जांच के दौरान शव के पास से सल्फास की गोलियां बरामद हुईं। घटनास्थल पर उल्टी के निशान भी पाए गए, जिससे जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या की आशंका को बल मिला है।
विज्ञापन
पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया यह मामला आत्महत्या का लग रहा है। हालांकि, आत्महत्या के कारणों का अभी तक स्पष्ट खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
मृतक राजेश अवस्थी के एक बेटा और एक बेटी है। उनकी बेटी की शादी हो चुकी है, जबकि बेटा अविवाहित है। परिवार में इस घटना से गहरा शोक व्याप्त है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और रिपोर्ट का इंतजार है। इस घटना ने क्षेत्र में चिंता का माहौल पैदा कर दिया है।