फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Dead body of a teenager found hanging from a sheet in the bathroom of a government children's home...

Meerut: राजकीय बालगृह के बाथरूम में चादर से लटका मिला किशोर का शव... मां बोली- अंतिम संस्कार में नहीं आ पाऊंगी

Thu, 23 Jan 2025 09:43 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Thu, 23 Jan 2025 09:43 PM IST
सार

किशोर के पिता की मौत हो चुकी है। मां वृद्धाश्रम में रहती हैं। बुधवार को वह मां से मिलने गया था, तो पता चला कि मां तीर्थयात्रा पर गई हुई है। इसके बाद से किशोर परेशान था। 

विज्ञापन
Meerut: Dead body of a teenager found hanging from a sheet in the bathroom of a government children's home...
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : ANI

विस्तार

नौचंदी क्षेत्र में राजकीय बाल गृह के बाथरूम में बुधवार देर रात 16 वर्षीय दिल्ली के शाहदरा निवासी किशोर अक्षित जैन का शव चादर के फंदे से लटका मिला। मौके पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने जांच के बाद शव मोर्चरी भेज दिया। किशोर के पिता महावीर जैन की पांच वर्ष पूर्व मौत हो चुकी है। मां नीता जैन बागपत के वृद्धाश्रम में रहती हैं। बुधवार को वह मां से मिलने बागपत गया था। तीर्थयात्रा पर मध्य प्रदेश जाने के कारण मां से मुलाकात नहीं हो सकी। इससे किशोर परेशान था।
विज्ञापन

 

दिल्ली के शाहदरा में पूर्वी आजाद नगर निवासी अक्षित को कोई अभिभावक न होने के कारण बीते वर्ष 22 अगस्त को राजकीय बाल गृह में लाया गया था। वह एनएएस इंटर कॉलेज में कक्षा-11 में पढ़ रहा था। बुधवार को वह मां से मिलने होमगार्ड नफीस अहमद के साथ बागपत के वृद्धाश्रम गया था। वहां जाकर पता चला कि मां मध्य प्रदेश तीर्थयात्रा पर गई हुई है। निराश होकर किशोर लौट आया। बुधवार देर रात करीब दो बजे राजकीय बाल गृह के अन्य बच्चों ने बाथरूम की जाली में चादर के फंदे से उसका शव लटका देखा और इसकी जानकारी स्टाफ को दी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद नौचंदी थाना पुलिस को बुलाया गया। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला खुदकुशी का लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट होगा। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी चेक की जा रही है। जानकारी मिली है कि किशोर अपनी मां से मुलाकात न होने के कारण परेशान था।
 
विज्ञापन

पढ़ने में होशियार था अक्षित
राजकीय बाल गृह से स्टाफ के मुताबिक अक्षित का व्यवहार काफी अच्छा था। वह अपनी पढ़ाई को लेकर भी काफी गंभीर था और रोजाना स्कूल जाता था। वह ऐसा आत्मघाती कदम उठा सकता है, इस पर किसी को विश्वास नहीं हो रहा था। साथ में रहने वाले अन्य बच्चे भी उसकी मौत को लेकर काफी दुखी थे।
 

मां बोली- अंतिम संस्कार नहीं कर पाऊंगी
राजकीय बाल गृह के स्टाफ ने बागपत के वृद्धाश्रम में फोन कर किशोर की मौत की जानकारी दी। वहां से किशोर की मां को फोन किया गया। फोन पर महिला ने कहा कि वह तीर्थयात्रा पर मध्य प्रदेश आई हुई है। बेटे की मौत की जानकारी मिलने पर वह वापस लौट रही है, लेकिन बागपत पहुंचने में दो दिन लग जाएंगे। वह बेटे का अंतिम संस्कार नहीं कर पाएगी। बेटे से पांच माह पहले आखिरी बार मुलाकात हुई थी। तीन माह पहले फोन पर बात हुई थी। तब बेटे ने कहा था कि वह दिवाली पर मिलने आएगा। बुधवार को वह अचानक मुझसे मिलने वृद्धाश्रम पहुंच गया। आखिरी वक्त भी बेटे का चेहरा नहीं देख पाऊंगी, मुझ जैसा अभागा कोई नहीं हो सकता।
 

नौकरी लगने पर तुम्हें साथ रखूंगा मां
मां ने फोन पर बताया कि पांच वर्ष पूर्व पति की मौत होने पर परिवार बिखर गया। बेटा ही मेरा आखिरी सहारा था। इकलौता सहारा भी छिन गया। मुझसे अलग रहने से वह काफी दुखी था। वह कहता था कि दो वर्ष बाद में मैं बालिग हो जाऊंगा। इसके बाद नौकरी करूंगा और तुम्हें भी अपने साथ रखूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed