{"_id":"68d0d5226734fcb4c00eb2f9","slug":"meerut-dead-body-of-a-25-year-old-married-woman-was-found-hanging-she-was-married-six-years-ago-2025-09-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Meerut: फंदे पर लटका मिला 25 साल की विवाहिता का शव, छह साल पहले हुई थी शादी, ये बोले परिजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: फंदे पर लटका मिला 25 साल की विवाहिता का शव, छह साल पहले हुई थी शादी, ये बोले परिजन
Mon, 22 Sep 2025 10:18 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Mon, 22 Sep 2025 10:18 AM IST
सार
लोहियानगर क्षेत्र की अलीबाग कॉलोनी में तैय्यबा का शव घर में ही पंखे से लटका मिला। दिल्ली से आए मायके वालों ने पति और ससुराल वालों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विस्तार
लोहियानगर थाना क्षेत्र की अलीबाग कॉलोनी में रविवार शाम तैय्यबा (25) का शव घर में फंदे पर लटका मिला। परिजनों ने ससुराल वालों पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। दिल्ली के जोनापुर निवासी तैय्यबा की शादी करीब छह साल पहले सरताज से हुई थी। सरताज टेंपो चलाता है।
विज्ञापन
दोनों अलीबाग कॉलोनी में करीब एक साल से किराए के मकान में दो बेटियों और एक बेटे के साथ रह रहे थे। रविवार शाम चार बजे तैय्यबा का शव घर में पंखे पर फंदे से लटका मिला। सूचना पर तैय्यबा के परिजन दिल्ली से आ गए। उन्होंने आरोप लगाया कि ससुराल वालों ने दहेज के लिए हत्या की है। पति सरताज शराब पीकर उसे आए दिन पीटता था। पुलिस ने शव मोर्चरी भिजवाया।
विज्ञापन
सीओ कोतवाली अंतरिक्ष जैन का कहना है कि प्रथमदृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। परिजनों ने अभी तहरीर नहीं दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन