फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: DCM runs over women and children watching Ram Barat, six injured, vandalism

Meerut: राम बरात देख रहे बच्चों और महिलाओं पर चढ़ाई डीसीएम, छह घायल, तोड़फोड़, आगजनी का प्रयास

Wed, 02 Oct 2024 01:27 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Wed, 02 Oct 2024 01:27 PM IST
सार

बरात में शामिल डीजे लेकर चल रही डीसीएम अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बरात देख रहे हैं बच्चों व महिला पर चढ़ गई, जिस कारण चार बच्चे, एक युवती, व महिला गंभीर रूप से घायल हो गए।
 

विज्ञापन
Meerut: DCM runs over women and children watching Ram Barat, six injured, vandalism
मेरठ में एक्सीडेंट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के लावड़ कस्बे में राम बरात के दौरान मंगलवार को बड़ा हादसा हो गया। बरात में शामिल डीजे लेकर चल रही डीसीएम अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बरात देख रहे हैं बच्चों व महिला पर चढ़ गई, जिस कारण चार बच्चे, एक युवती, व महिला गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन


मौके पर एकत्रित हुए लोगों ने हंगामा करते हुए डीसीएम में तोड़फोड़ की। पुलिस ने किसी तरह लोगों को समझा कर शांत किया।हालांकि, बाद में लोगों ने गाड़ी में आगजनी का प्रयास किया, जिस पर पुलिस व पीएसी ने लाठी फटकार कर लोगों की भीड़ को मौके से भगाया। देर रात तक पुलिस प्रशासन लोगों को समझाने में जुटा रहा। 

विज्ञापन

प्रतिवर्ष की भांति रामलीला मंचन के दौरान मंगलवार को राम बरात का आयोजन किया गया। रामलीला मैदान से शुरू होकर राम बरात जब कस्बे के में रोड स्थित कस्बे के खारा कुआं पर पहुंची तो डीसीएम पीछे की साइड वजन ज्यादा होने के कारण आगे की ओर से उठ गई, जैसे ही चालक ने रेस तेज की तो आगे के पहिए नीचे सड़क पर आ गए और गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे राम बरात देख रहे भूरा पुत्र मुकेश, ऋषभ रियांश पुत्र सतीश, मानवी पुत्री अजय, महिला समंत्रा, युवती पायल पुत्री सतीश के ऊपर चढ़ गई, जिस कारण सभी गंभीर रूप से घायल हो गए।

बच्चों और महिला की चीख पुकार सुनकर लोग मौके पर दौड़े और किसी तरह घायलों को गाड़ी के नीचे से निकला। हादसे के बाद चालक डीसीएम मौके पर छोड़कर भाग निकला। गुस्साए लोगों ने डीसीएम में तोड़फोड़ की। पुलिस ने राम बरात को आगे निकाल कर डीसीएम में तोड़फोड़ कर रहे लोगों को समझने का प्रयास किया।

 

काफी देर हंगामे के बाद लोगों ने डीसीएम में आगजनी का प्रयास किया, जिस पर पुलिस व पीएसी ने लाठी चार्ज कर दिया और भीड़ को मौके से भगाया। कुछ देर बाद भीड़ फिर एकत्रित हो गई और हंगामा करने लगी। लोगों ने चालक को पकड़ने व डीसीएम सीज करने की मांग की।  

बावल की आशंका देख कई थानों का फोर्स मौके पर बुला लिया गया। वहीं, घायलों को अलग-अलग निजी प्राइवेट अस्पतालों में उपचार के लिए पुलिस ने भेजा। देर रात तक हंगामा की स्थिति बनी रही। पुलिस बल मौके पर डटा रहा। वही, जेसीबी मंगा कर पुलिस ने डीसीएम को इंचौली थाने भेज दिया। 

नीम के पेड़ की डाल ने बचाई जान 
अनियंत्रित होगा डीसीएम बच्चों और महिलाओं पर चढ़ गई। इसके बाद डीसीएम जैसे ही आगे की ओर चलने लगी तो वहां खड़े नीम के पेड़ से रुक गई और एक डाल के कारण गाड़ी रुक गई, जिस कारण बच्चों और महिलाओं पर पिछला पहिया नहीं चढ़ा। यदि, नीम का पेड़ ना होता तो बच्चों की जान जा सकती थी और एक बड़ा हादसा हो सकता था। राम बरात निकलने के कारण कस्बे की विद्युत आपूर्ति भी बाधित थी। अंधेरे के चलते पुलिस पीएसी को काफी परेशानी उठानी पड़ी। राम बरात को आगे निकलवाने के बाद पुलिस ने महल बिजली घर फोन करके विद्युत आपूर्ति सुचारू कराई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed