फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut Crime Report: Young man neck cut again with a Chinese manja

Meerut Crime Report: चीनी मांझे से फिर कटी युवक की गर्दन, प्रेमजाल में फंसा विवाहिता को ले गया कांस्टेबल

Wed, 14 Feb 2024 04:04 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 14 Feb 2024 04:04 PM IST
सार

मेरठ से पिछले 24 घंटे के अपराध के मुख्य समाचार जानने के लिए बने रहें अमर उजाला के साथ।

विज्ञापन
Meerut Crime Report: Young man neck cut again with a Chinese manja
मेरठ क्राइम न्यूज - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

मेरठ में लगातार चीनी मांझे की चपेट में आने से लोग जख्मी हो रहे हैं। अब शास्त्रीनगर कुटी चौराहे के पास चीनी मांझे की चपेट में आने से एक युवक की गर्दन जख्मी हो गई। युवक को नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। जहां पर डाॅक्टरों की टीम ने 30 टांके लगाए। 

विज्ञापन


चीनी मांझा बेचने वालों के खिलाफ कोई कठोर कार्रवाई नहीं हो रही है। बुधवार को वसंत पंचमी पर लोग संभलकर घर से निकलें। पतंगबाजी के कारण हादसे होने की आशंका है। दुपहिया वाहन चालक हेलमेट जरूर लगा लें। 
विज्ञापन


कंकरखेड़ा के साधु नगर के रहने वाले नितिन चंद्रा जिला पंचायत के कर्मचारी हैं। शाम को वह अपने साथी के साथ खरखौदा से लौट रहे थे। कुटी चौराहे के पास उनकी गर्दन में मांझा फंस गया।  वह लहूलुहान हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आनन-फानन में बेगमपुल स्थित एक निजी अस्पताल में लाया गया, जहां पर डाक्टरों ने 30 टांके लगाए है। लापरवाही का आलम यह है कि इस मामले की जानकारी पुलिस तक नहीं है। नौचंदी थाना प्रभारी का कहना है कि इस तरह की कोई जानकारी हमारे पास नहीं है। 

यह भी पढ़ें: दारुल उलूम का बड़ा एलान: नहीं होगा नेताओं का इस्तकबाल, किसी भी राजनीतिक पार्टी के नेता से नहीं मिलेंगे उलमा

प्रेमजाल में फंसा विवाहिता को ले गया कांस्टेबल
मेरठ जिले के जानी थाने में तैनात एक कांस्टेबल पर अलीगढ़ के रहने वाले युवक ने अपनी पत्नी को भगा कर ले जाने का आरोप लगाया। पीड़ित का आरोप है कि फेसबुक के जरिए उसकी पत्नी को प्रेम जाल में फंसाकर कांस्टेबल ने उसका घर बर्बाद कर दिया है। मंगलवार को एसएसपी ऑफिस पहुंचे अलीगढ़ निवासी युवक ने बताया कि वह बच्चों को ट्यूशन पढ़ाता है। उसकी शादी 2021 में हुई थी। उसकी पत्नी फेसबुक के जरिए जानी थाने में तैनात एक कांस्टेबल के संपर्क में आ गई। कांस्टेबल ने उसे प्रेमजाल में फंसा लिया। पिछले काफी समय से कांस्टेबल युवक को झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दे रहा था।  आठ दिसंबर को उसकी पत्नी घर से नकदी और जेवर लेकर कांस्टेबल के साथ फरार हो गई। 

धोखाधड़ी के मामले में दो आरोपियों को जेल भेजा
प्लाट के नाम पर धोखाधड़ी करने के मामले में सिविल लाइन पुलिस ने दो आरोपियों को मंगलवार को गिरफ्तार किया। इस मामले में आवास विकास के एक संपत्ति बाबू का नाम भी सामने आ रहा है। हालांकि पुलिस ने दो दिन पहले ही उसे जेल भेजा है। पुलिस और साक्ष्य जुटा रही है ताकि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा सके। 

पुलिस के मुताबिक आवास विकास द्वारा एक प्लाट 1990 में नेपाल सिंह मूल निवासी फलावदा के नाम आवंटित हुआ था। 1995 में नेपाल सिंह की मौत हो गई। मंगलपांडे नगर निवासी मुकेश गोयल और शास्त्रीनगर जी. ब्लाक निवासी ब्रह्म सिंह फर्जी तरीके से यह प्लाट अपने नाम कराना चाह रहे थे। इसे लेकर फर्जी तरीके से पावर ऑफ अटार्नी भी तैयार की गई। जब रजिस्ट्री कार्यालय में रजिस्ट्री करने के लिए पहुंचे तो नेपाल सिंह की पुरानी फोटो निकाली गई। 

आरोपियों ने नेपाल को फर्जी तरीके से एक युवक को दर्शाकर रजिस्ट्री कराने का प्रयास किया। हालांकि रजिस्ट्री विभाग के बाबू ने रजिस्ट्री करने से इन्कार कर दिया और फोटो मिलान नहीं होने का हवाला दिया। इसकी शिकायत सिविल लाइन पुलिस और आवास विकास कार्यालय में की गई। इसमें संपत्ति बाबू मनोहर लाल की भूमिका भी पाई गई। इसके आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया। 

मुठभेड़ मामले में होगी मजिस्ट्रियल 
कंकरखेड़ा में दरोगा मुनेश कसाना को गोली मारने के आरोपी विनय वर्मा की मौत के मामले में जिलाधिकारी ने मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए हैं। विनय की मुठभेड़ के दौरान मौत हो गई थी। इस प्रकरण  को लेकर एसएसपी ने जांच की मांग करते हुए पत्र भेजा था। 

जिला मजिस्ट्रेट दीपक मीणा ने बताया कि 4 फरवरी रात्रि कंकरखेड़ा पुलिस टीम और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई थी। इसमें 25 हजारी विनय वर्मा पुत्र दिनेश वर्मा निवासी मेंहदी मोहल्ला कंकरखेडा गोली लगी थी। उसको पुलिस ने कैलाशी हॉस्पिटल में भर्ती कराया, जहां से उसको मेडिकल कालेज में रेफर किया था। डॉक्टरों ने विनय वर्मा को मृत घोषित कर दिया गया। जनवरी में कार लूट का विरोध करने पर विनय और उसके साथियों ने दरोगा के सीने में गोली मार दी थी। एसीएम द्वितीय को जांच अधिकारी नामित कर मजिस्ट्रियल जांच आख्या 30 दिन के अंदर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के जिलाधिकारी ने निर्देश दिए हैं।

सुहैल के हत्यारोपियों की तलाश में ताबड़तोड़ दबिश
लिसाड़ीगेट की आमिर कॉलोनी में शादीशुदा प्रेमिका के साथ आपत्तिजनक स्थिति में मिलने पर मारे गए सुहैल के हत्यारोपियों की तलाश में पुलिस ने कई जगह दबिश दी। आरोपियों के कई रिश्तेदारों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। आमिर काॅलोनी में बाग के पास बोरे में तीन टुकड़ों में कटा हुआ शव मिला था। युवक की पहचान दनकौर के मंडपा गांव निवासी सुहैल के रूप में हुई थी। सुहैल के परिजनों ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि सुहैल गांव से एक शादीशुदा महिला को लेकर चला गया।

पुलिस ने महिला को बरामद कर उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया था। इसके बाद महिला का पति तालिब उसे लेकर लिसाड़ी गेट की आमिर कालोनी में किराए पर रहने लगा था। सुहैल की इसके बाद भी उससे लगातार बात होती थी। आठ फरवरी को सुहैल प्रेमिका से मिलने आया तो उसके पति ने पकड़ लिया। हत्या कर शव के तीन टुकड़े करके फेंक दिए गए। लिसाड़ी गेट थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह ने बताया कि हत्यारोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed