फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut Crime Report: Woman thrown out of house after not getting bike, national hockey coach attacked and inju

Meerut Crime Report: बाइक नहीं मिलने पर महिला को घर से निकाला, नेशनल हॉकी कोच पर हमला कर किया घायल

Mon, 16 Oct 2023 03:34 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 16 Oct 2023 03:34 PM IST
सार

मेरठ के लोहियानगर में दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर ससुरालियों ने विवाहिता से मारपीट कर घर से निकाल दिया तो लिसाड़ीगेट थाना क्षेत्र निवासी एक युवक ने थाने पहुंचकर पुलिस से पत्नी पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया।

विज्ञापन
Meerut Crime Report: Woman thrown out of house after not getting bike, national hockey coach attacked and inju
मेरठ क्राइम न्यूज - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

मेरठ के लोहियानगर थाना क्षेत्र के हुमायूं नगर में दहेज में बाइक की मांग पूरी नहीं होने पर ससुरालियों ने विवाहिता से मारपीट कर घर से निकाल दिया। पीड़िता ने पति व ससुरालियों के खिलाफ शिकायत की है। पुलिस के मुताबिक श्यामनगर निवासी पीड़िता ने बताया कि दो महीने पहले सद्दाम के साथ शादी हुई थी। आरोप है कि ससुराल वाले अक्सर मारपीट करते हैं।पति की ओर से बाइक की मांग की जा रही है। विरोध करने पर ससुराल वालों ने मारपीट कर घर से निकाल दिया। लोहियानगर इंस्पेक्टर का कहना है कि जांच कर कार्रवाई की जा रही है। 

विज्ञापन

कारखाने में चोरी करने का आरोपी गिरफ्तार
सदर बाजार पुलिस ने टंकी मोहल्ला दुर्गाबाड़ी स्थित कारखाने में चोरी करने के आरोपी कल्लू को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास पुलिस ने छह निकिल प्लेट और लोहे की सात जाली बरामद की हैं। थाना प्रभारी शशांक द्विवेदी ने बताया कि राजीव जैन के कारखाने से निकिल की प्लेट और लोहे की जाली आदि सामान चोरी किया गया था। पीड़ित ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने इस मामले में घोसी मोहल्ला निवासी कल्लू उर्फ सिराजुद्दीन को गिरफ्तार किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पत्नी पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप
लिसाड़ीगेट थाना क्षेत्र निवासी आसिफ ने थाने पहुंचकर तहरीर दी। इसमें आरोप लगाया कि उसकी पत्नी के किसी युवक से संबंध हैं। कई दिन से पत्नी प्रेमी के साथ मिलकर उसे धमकी दे रही है और पांच लाख रुपये की मांग कर रही है। इंस्पेक्टर जितेंद्र सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। 

विज्ञापन

नेशनल हॉकी कोच पर हमला कर किया घायल
देहलीगेट थाना क्षेत्र के मोहल्ला चौड़ा कुआं में मजलिस के दौरान की गई टिप्पणी पर विवाद हो गया। इसमें नेशनल हॉकी कोच तजम्मुल पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल कोच को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पटेलनगर निवासी तजम्मुल हुसैन जैदी हॉकी कोच हैं।

मजलिस में मौजूद अजीमुल हसन, उसके बेटों अली व आबिद ने गलत टिप्पणी की। इसका विरोध किया तो आरोपी उन्हें मजलिस से बुलाकर बाहर ले गए और उस पर हमला कर दिया। बाद में आसपास के लोग आए तो आरोपी फरार हो गए। पीड़ित ने तहरीर देकर आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है। 

अवैध खनन में जेसीबी जब्त, चालक हिरासत में लिया
लोहियानगर थाना क्षेत्र के गांव जलालपुर में शनिवार आधी रात पुलिस ने अवैध खनन की सूचना पर छापा मारा। पुलिस ने मौके से जेसीबी को जब्त किया और उसके चालक को पकड़कर थाने ले आई। पुलिस के मुताबिक जलालपुर में अवैध खनन की सूचना मिल रही थी। टीम मौके पर पहुंची तो जेसीबी चालक सईद को मिट्टी खोदते हुए पकड़ लिया। आरोपी युवक जेसीबी छोड़कर भागने की कोशिश करने लगा। पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में उसने बताया कि वह तो जेसीबी चालक की नौकरी करता है। उधर, सीओ कोतवाली का कहना है कि अवैध खनन पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। 

पावली खास में बवाल के पांच आरोपी जेल भेजे
गांव पावली खास में शनिवार शाम उपले पाथने के विवाद में दो पक्षों में हुए बवाल के पांच आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद जेल भेज दिया गया है। दोनों पक्षों में जमकर लठी डंडे चले थे। इसमें तीन लोग घायल हुए थे। कंकरखेड़ा थाना प्रभारी अजय कुमार ने बताया कि शनिवार शाम गांव में उपले पाथने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया था। मारपीट के दौरान गांव में अफरातफरी का माहौल बन गया था। इस मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को पकड़ा। रविवार को पुलिस ने आरोपी असलम, अली हसन, हसन अली, महावीर व एक अन्य सहित 10 लोगों के खिलाफ बलवा व मारपीट में केस दर्ज किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed