फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut Crime Report: Prisoner dies falling in jail toilet, police conduct DNA test of woman dead body

मेरठ क्राइम रिपोर्ट: जेल के टाॅयलेट में गिरने से बंदी की मौत, महिला के शव का डीएनए टेस्ट कराएगी पुलिस

Thu, 14 Sep 2023 01:49 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 14 Sep 2023 01:49 PM IST
सार

मेरठ के जिला कारागार में एक बंदी की जेल के टॉयलेट में गिरने से मौत हो गई। वहीं  गंगानगर में मिली महिला की लाश की पहचान के लिए पुलिस अब डीएनए टेस्ट का सहारा लेगी। पढ़ें आज की क्राइम रिपोर्ट।

विज्ञापन
Meerut Crime Report: Prisoner dies falling in jail toilet, police conduct DNA test of woman dead body
मेरठ क्राइम न्यूज - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

मेरठ के चौधरी चरण सिंह जिला कारागार में धोखाधड़ी के आरोप में बंद ओम प्रकाश गुप्ता को टॉयलेट में फिसलने से सिर में चोट लग गई। बाद में अस्पताल में उपचार के दौरान बंदी ने दम तोड़ दिया। जेल प्रशासन ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। 

विज्ञापन


संजीव सिरोही और वीरेंद्र मलिक ने 2014 में ओमप्रकाश गुप्ता निवासी जोशी पैलेस निकट आनंद अस्पताल के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया था।

ओमप्रकाश आटा और चोकर की बिक्री का व्यापार करते थे। दो सितंबर को गैर जमानती वारंट जारी होने पर मेडिकल पुलिस ने ओमप्रकाश गुप्ता को जेल भेज दिया था। इस मामले में परिजनों ने हाईकोर्ट में रिट डालकर झूठे मुकदमे में फंसाने का आरोप भी लगाया है। 

विज्ञापन

बुधवार को जेल में सुबह साढ़े पांच बजे बैरक खुलने के बाद टायलेट में ओमप्रकाश गुप्ता का पैर फिसल गया। सिर में चोट लगने पर उन्हें जेल अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां से उन्हें मेडिकल भी भेजा गया, जहां उनकी मौत हो गई। जेल प्रशासन की सूचना पर परिजन पहुंचे, इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया। 

पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। उनका रो-रोकर बुरा हाल था। उनका आरोप है कि झूठा मुकदमा दर्ज कराने वाले आरोपी उनसे अवैध रूप से पैसों की मांग कर रहे हैं और उनका मकान भी कब्जा करना चाहते हैं। मेडिकल पुलिस मामले में जांच कर रही है। 

विज्ञापन

महिला के शव का डीएनए टेस्ट कराएगी पुलिस
गंगानगर थाना क्षेत्र के रक्षापुरम में मिली महिला की लाश की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। घटनास्थल से कुछ दूर मानसिक रूप से विक्षिप्त महिला रहती थी, जो दस दिन पहले लापता हो गई थी। उसके बेटे थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी लेकिन युवक ने लाश को पहचानने से इनकार कर दिया।

अब पुलिस महिला और युवक का डीएनए डेस्ट कराएगी। चार सितंबर को महिला का शव रक्षापुरम डिवाइडर रोड स्थित टंकी वाले पार्क में झाड़ियों में पड़ा मिला था। आशंका है कि दुष्कर्म के बाद महिला की हत्या की गई है। अब तक शव की पहचान नहीं हो पाई है।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवा दिया था। करीब 40 वर्षीया महिला के दाएं हाथ पर डी लिखा था, जिससे माना जा रहा है कि उसका नाम डी से शुरू होता होगा।

महिला ने कमीज-सलवार पहनी थी और हाथों में मेहंदी लगी थी। एक पैर में पायल और दोनों हाथों में चूड़ियां मिलीं। उधर, एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने बताया कि युवक व मृतक महिला का डीएनए टेस्ट कराया जाएगा। 

विज्ञापन

बीस लाख, कार की मांग पूरी नहीं होने पर रिश्ता तोड़ा
लोहियानगर थाना क्षेत्र के रहने वाली युवती का छह वर्ष पहले कोतवाली निवासी युवक के साथ रिश्ता हुआ था लेकिन अब युवक के परिजन बीस लाख रुपये और कार की मांग कर शादी से इनकार कर रहे हैं जबकि युवक-युवती शादी के लिए तैयार हैं।

जाकिर कॉलोनी निवासी युवती ने बुधवार को थाने पहुंचकर शिकायत में बताया कि छह वर्ष पहले उसकी शादी कोतवाली निवासी युवक के साथ तय हुई थी। दोनों पिछले छह वर्ष से रिलेशनशिप में रह रहे हैं लेकिन युवक के परिजन शादी के लिए बीस लाख रुपये और कार की मांग कर रहे हैं।

दहेज की मांग पूरा नहीं होने पर सास, देवर और ननद निकाह नहीं होने की धमकी दे रहे हैं और फोन पर गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी देते हैं। लोहियानगर थाना प्रभारी कृष्ण पाल सिंह ने बताया कि चौकी इंचार्ज को जांच कर कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं। 

हादसे में अपंजीकृत डाॅक्टर की मौत
परतापुर थाना क्षेत्र के ग्रमा डिमौली निवासी अपंजीकृत डाॅक्टर सुरेंद्र सैनी (40) बुधवार शाम इकला गांव स्थित अपने क्लीनिक से घर लौट रहे थे। मोहिउद्दीनपुर बंबे के पास पीछे से आ रहे तेज रफ्तार वाहन की टक्कर में वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

स्थानीय लोगों ने परिजनों को फोन पर जानकारी दी। मौके पर पहुंचे परिजन उन्हें सुभारती अस्पताल ले गए जहां उपचार के दौरान सुरेंद्र की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची परतापुर पुलिस ने शव को मोर्चरी भेज दिया। परतापुर अपराध निरीक्षक नरेंद्र सिंह ने बताया कि अज्ञात वाहन के चालक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। 

ससुराल में महिला से मारपीट
श्यामनगर निवासी महिला सबीना ने बताया कि चार साल पहले उसकी शादी फिरोज नगर निवासी समीर के साथ हुई थी। महिला ने बताया कि ससुराल वाले सट्टा का कारोबार करते हैं।

महिला का आरोप है कि बुधवार आधी रात मामूली बात को लेकर कहासुनी को लेकर ससुराल के लोगों ने उसके साथ मारपीट कर दी। जानकारी होने पर महिला का भाई आमिर उसके ससुराल पहुंचा तो ससुरालवालों ने महिला व भाई को बंधक बनाकर जमकर पीटा और धारदार हथियार से घायल कर दिया। 

हरियाणा पुलिस ने मकबरा डिग्गी में दी दबिश
रेलवे रोड थाना क्षेत्र के मकबरा डिग्गी पर बुधवार को रोहतक पुलिस ने धोखाधड़ी के मामले में दबिश दी। पुलिस टीम को देखकर आरोपी इरफान पड़ोसी की मकान की छत कूदकर फरार हो गया।

पुलिस ने आरोपी की तलाश में चारों तरफ घेरीबंदी कर पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन आरोपी टीम को चकमा देकर फरार हो गया। उधर, रेलवे रोड अपराध निरीक्षक इलम सिह का कहना है कि हरियाणा की रोहतक की पुलिस धोखाधड़ी के मामले में पहुंची थी। लेकिन आरोपी अपने मकान से फरार मिला है।

अपहरण के बाद नर्स के साथ दुष्कर्म

500 रुपये नहीं देने पर किशोर की हत्या का प्रयास
टीपीनगर थाना क्षेत्र में रंगदारी न देने पर दबंगों ने किशोर के साथ मारपीट की और फैक्टरी की छत से नीचे फेंकने का भी प्रयास किया। क्षेत्रवासियों ने समय रहते किशोर की जान बचा ली लेकिन पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। एसएसपी ऑफिस में प्रार्थनापत्र देकर कार्रवाई की मांग की गई।

बुधवार को मजदूर यूनियन के अध्यक्ष राजकुमार प्रजापति के साथ शेखपुरा निवासी 14 वर्षीय रिंकू और अन्य कुछ क्षेत्रवासी एसएसपी ऑफिस पहुंचे। राजकुमार ने बताया कि रिंकू के पिता मानसिक रूप से कमजोर हैं और मां की मौत हो चुकी है।

किशोर मेहनत मजदूरी करके परिवार का गुजारा कर रहा है। कुछ दिन पहले क्षेत्र के रहने वाले दो युवकों ने काम से लौट रहे रिंकू को रोक लिया और बॉल फैक्टरी की छत पर ले जाकर किशोर से 500 रुपए मांगे। रुपये नहीं देने पर आरोपियों ने किशोर को फैक्टरी की छत से नीचे फेंकने की भी कोशिश की। इसी बीच मौके पर पहुंचे क्षेत्रवासियों ने किशोर की जान बचाई। पुलिस आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed