फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut Crime Report: Non-bailable warrant issued for BSP leader Shamshuddin Rain, youth runs away from police

मेरठ क्राइम रिपोर्ट: बसपा नेता शमशुद्दीन राईन का गैरजमानती वारंट जारी, थाने से भागा युवक, मचा फरारी का हल्ला

Sat, 23 Sep 2023 03:45 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 23 Sep 2023 03:45 PM IST
सार

बसपा नेता शमशुद्दीन राईन द्वारा कार्यकर्ता की पिटाई करने के मामले में पेश नहीं होने पर  गैर जमानती वारंट जारी किया गया है। वहीं स्कूल में कोच द्वारा छेड़छाड़ के मामले में हिन्दू जागरण मंच के लोगों ने स्कूल के गेट पर धरना प्रदर्शन किया।

विज्ञापन
Meerut Crime Report: Non-bailable warrant issued for BSP leader Shamshuddin Rain, youth runs away from police
मेरठ क्राइम न्यूज - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

बसपा नेता शमशुद्दीन राईन का गैरजमानती वारंट जारी
विज्ञापन

न्यायालय अपर जिला जज विशेष न्यायाधीश एससी/एसटी एक्ट ने कार्यकर्ता की पिटाई करने के मामले में पेश नहीं होने पर बसपा नेता शमशुद्दीन राईन का गैर जमानती वारंट जारी कर दिया है। सरकारी वकील निशांत गर्ग ने बताया कि अनिल प्रधान पुत्र हरी सिंह ने थाना नौचंदी में 28 अप्रैल 2022 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि बसपा कार्यालय मेरठ पर कार्यकर्ताओं की बैठक में मुख्य अतिथि आरोपी पार्टी के वेस्ट यूपी के मंडल प्रभारी शमशुद्दीन राईन सहित 15-20 लोग मौजूद थे। जब अनिल प्रधान ने इनके सामने अपनी समस्या रखी तो शमशुद्दीन राईन ने जातिसूचक शब्द कहते हुए उसके साथ मार-पिटाई करते हुए धक्के देकर वहां से निकाल दिया। इस मामले में कई बार नोटिस जारी होने के बावजूद शमशुद्दीन राईन के कोर्ट में पेश नहीं होने के बाद न्यायालय ने गैर जमानती वारंट जारी कर दिया। 

चोरी की दो बाइक व दो स्कूटी के साथ दो चोर पकड़े
पल्लवपुरम पुलिस ने गुरुवार देर रात चेकिंग के दौरान उल्देपुर चौराहा के पास से दो चोरों को चोरी की बाइक के साथ पकड़ लिया। पुलिस ने दोनों की निशानदेही पर चोरी की दो स्कूटी और दो बाइक भी बरामद की। थाना प्रभारी राजेश कांबोज ने बताया कि बृहस्पतिवार देर रात उल्देपुर चौराहा पर चेकिंग के दौरान बाइक सवार दो युवक आते दिखाई दिए। पुलिस को देखकर दोनों ने बाइक दौड़ा दी, जिस पर पुलिस ने दोनों को पीछा कर पकड़ लिया। पुलिस को उनके पास से फर्जी नंबर की प्लेट लगी हुई बाइक मिली। पूछताछ में दोनों ने बाइक चोरी की बताई। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर दो स्कूटी और दो बाइक और बरामद कीं। पूछताछ में उन्होंने अपना नाम सागर निवासी पिठलोकर थाना सरधना व प्रवीन राठी निवासी गपिति विहार थाना कंकरखेड़ा बताया। पुलिस   ने शुक्रवार को दोनों ने कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया। 

छेड़छाड़ में कोच और पिता निलंबित
मेरठ कैंट क्षेत्र स्थित एक प्रतिष्ठित गर्ल्स स्कूल में स्पोर्ट्स कोच द्वारा सातवीं की छात्रा से छेड़छाड़ के मामले में स्कूल ने कारवाई कर दी है। कोच और उसके पिता दोनों को निलंबित करते हुए पूरे मामले में जांच कमेटी गठित कर दी है। वहीं सोमवार को गुस्साए अभिभावक स्कूल के गेट पर धरना देकर बैठे गए और कार्रवाई की मांग की।

 मामला दो संप्रदाय से जुड़ा होने के कारण सोशल मीडिया पर पूरे प्रकरण को वायरल किया जा रहा था। आरोप था कि स्कूल में बास्केटबॉल के स्पोर्ट्स कोच ने कक्षा सात की छात्रा के साथ छेड़छाड़ की। बच्ची ने घर पहुंचकर परिजनों को इसकी जानकारी दी तो दूसरे दिन परिजन स्कूल पहुंच गए।

परिजनों का कहना था कि कोच के पिता भी स्कूल में पीटीआई शिक्षक हैं। उनका बेटा बास्केटबॉल सिखाने के बहाने छात्रा से छेड़छाड़ करता था। कोच के दूसरे संप्रदाय से होने के कारण पूरा प्रकरण सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। 

 लोग मामले को लेकर तरह-तरह के मैसेज कर रहे थे। अब इस मामले में स्कूल प्रशासन ने कोच और उसके पिता दोनों को निलंबित कर दिया है। पूरे मामले में एक कमेटी बनाकर जांच बिठा दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पति और जीजा ने महिला पर किया चाकू से हमला
कंकरखेड़ा की सैनिक विहार काॅलोनी निवासी महिला ने शुक्रवार शाम थाने पर तहरीर देते हुए बताया कि उसका पति नरेंद्र सेना से रिटायर्ड है। रोजाना शराब पीकर उसके व बच्चों के साथ मारपीट करता है। आरोप है कि शुक्रवार शाम पति अपने जीजा को लेकर घर पर आ गया। पति ने उसके साथ अभद्रता की। प्रीति ने विरोध किया तो पति व जीजा ने चाकू से हमला कर दिया। शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर दौड़े। भीड़ को आता देख दोनों भाग गए। थाना प्रभारी अजय कुमार का कहना है कि तहरीर मिल गई है। दंपती में काफी समय से विवाद चला रहा है। जांच के बाद आगे कार्रवाई की जाएगी।
 
विज्ञापन

बाइक में पेट्रोल कम डालने पर हंगामा
पल्लवपुरम फेस वन के सामने नायरा पेट्रोलपंप पर कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव बटजेवरा निवासी युवक ने बाइक में पेट्रोल कम डालने पर हंगामा कर दिया। एक अन्य युवक ने भी पेट्रोल कम डालने का आरोप लगाया। जानकारी मिलने पर पंप मालिक ने सेल्समैन को फटकार लगाई, जिस पर मामला शांत हुआ। बटजेवरा गांव निवासी इंद्रपाल ने बताया कि उसने शुक्रवार को बाइक में 155 रुपये का पेट्रोल भरावाया, लेकिन उसे कम पेट्रोल डालने का शक हुआ। इसी बीच अलीगढ़ निवासी अर्जुन ने भी बाइक में कम पेट्रोल भरने की बात कही। हंगामा होने पर कर्मचारियों ने दोनों को समझाने का प्रयास किया लेकिन युवक कम पेट्रोल डालने की बात पर अड़े रहे। इस पर पेट्रोल पंप मालिक वहां पहुंचे और मामले की जानकारी ली। बाइक की टंकी से पेट्रोल निकाला तो पेट्रोल कम निकला। 
 

हाईवे पर दो युवकों को पीटा, वीडियो वायरल
कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र में हाईवे स्थित एक हॉस्पिटल के पास शुक्रवार शाम बाइक सवार एक दर्जन युवकों ने दो युवकों के साथ जमकर मारपीट की और जमकर उत्पात मचाया। कुछ राहगीरों ने विरोध किया तो हमलावरों ने उन्हें भी धमका दिया। इसके बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। किसी ने मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर डाल दिया, जिसमें एक दर्जन युवक मुंह पर कपड़ा बांधे हुए दिखाई दे रहे हैं। एक युवक के हाथ में बेल्ट दिखाई दे रही है। थाना प्रभारी अजय कुमार ने कहा कि मामला संज्ञान में नहीं है। तहरीर आने पर कार्रवाई की जाएगी। 
 

थाने से भागा युवक, मचा फरारी का हल्ला 
लिसाड़ी गेट थाने में शुक्रवार दोपहर एक युवक अचानक थाने से भागता नजर आया। किसी बंदी के हवालात से फरार होने की आशंका के चलते पुलिसकर्मी युवक के पीछे दौड़ पड़े और उसे धर दबोचा। बाद में पता चला कि युवक अपहरण की झूठी तहरीर लेकर आया था, इंस्पेक्टर के धमकाने पर वह थाने से भागा था। शुक्रवार दोपहर एक युवक अपहरण की झूठी तहरीर लेकर मुकदमा दर्ज कराने के लिए लिसाड़ी गेट थाने जा पहुंचा। इंस्पेक्टर जितेंद्र सिंह ने युवक से पूछताछ शुरू की तो उसके होश उड़ गए। सच्चाई पता चलने पर इंस्पेक्टर ने युवक को लताड़ लगाई तो वह घबराकर थाने से भाग लिया। इस दौरान गेट पर मौजूद पुलिसकर्मी ने समझा कि शायद हवालात से कोई बंदी फरार हो गया। उसके शोर मचाने पर कई पुलिसकर्मी युवक के पीछे दौड़े और उसे उसे पकड़ लिया। 

रिवाल्वर से किसान को लगी गोली
कंकरखेड़ा। हाईवे स्थित जिटोली गांव निवासी किसान गुलशन सिंह (46) शुक्रवार सुबह अपने कमरे में थे। अचानक कमरे से गोली चलने की आवाज आने पर परिजन दौड़े। उन्होंने देखा कि पेट में गोली लगने से गुलशन घायल अवस्था में फर्श पर पड़ा है और कमरे में खून बिखरा हुआ है। घायल की लाइसेंसी रिवाल्वर भी वहीं पड़ी थी। शोर शराबा होने पर आसपास के ग्रामीण भी मौके दौड़े। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच की। परिजनों ने घायल को हाईवे स्थित अस्पताल में भर्ती कराया। जहां घायल का उपचार चल रहा है। थाना प्रभारी अजय कुमार का कहना है कि गोली लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। 

इंस्टाग्राम पर बद्दो सक्रिय पुलिस नहीं लगा पा रही पता
 पांच लाख के इनामी मोस्ट वांटेड बदन सिंह बद्दो को जहां पूरी यूपी पुलिस तलाश कर रही है, वहीं बदन सिंह बद्दो इंस्टाग्राम पर लगातार पोस्ट अपलोड कर रहा है। बद्दो ने अब जो पोस्ट अपलोड की है उसमें उसने पूर्व डीजीपी के कहने पर उसके बेटे सिकंदर की जिंदगी खराब करने का आरोप लगाया है। पोस्ट में लिखा है कि पूर्व डीजीपी मुझे नहीं मार पाया तो मेरे बेटे के पीछे लग गया। बेटे पर फर्जी मुकदमा लिखवा दिया। इससे पहले बद्दो ने पांच सितंबर को पोस्ट अपलोड की थी। 

टीपीनगर के बेरीपुरा निवासी बदन सिंह बद्दो कई बार पूर्व डीजीपी बृजलाल के खिलाफ इंस्टाग्राम पर पोस्ट अपलोड कर चुका है। उसकी लोकेशन हर बार अलग-अलग आती है। पहले बद्दो ने तीन जुलाई को पूर्व डीजीपी के खिलाफ इंस्टाग्राम पर पोस्ट की थी, जब उसकी लोकेशन फ्रांस की आई थी। इसके बाद बद्दो पर शासन की ओर से इनामी राशि बढ़ाकर पांच लाख रुपये कर दी गई थी। इसके बाद बद्दो ने हाल ही में पांच सितंबर को पोस्ट अपलोड की थी। अब जो पोस्ट डाली गई है उसमें बद्दो ने कहा कि उसका बेटा सिकंदर देश के सबसे अच्छे बोर्डिंग स्कूल में पढ़ा। उसने इंग्लैंड की यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया। लेकिन पूर्व डीजीपी ने मुझे डिस्टर्ब करने के लिए मेरे बेटे को फर्जी मुकदमे में फंसा दिया। बदन सिंह ने इस पोस्ट के साथ बेटे का पुराना फोटो भी अपलोड  किया है। 

बद्दो आजीवन कारावास की सजा काट रहा था। पूर्वांचल की जेल से 28 मार्च 2019 को वह गाजियाबाद कोर्ट में पेशी पर आया था। पुलिसकर्मियों से साठगांठ कर वह मेरठ में दिल्ली रोड स्थित होटल में शराब पार्टी करने के बाद फरार हो गया था। लखनऊ पुलिस ने हाल ही में बदन सिंह बद्दो को संजीव जीवा की हत्या में साजिश रचने का आरोपी बनाया है। पुलिस ने चार्जशीट में कहा है कि बदन सिंह बद्दो ने नेपाल में 50 लाख रुपये सुपारी देकर जीवा की हत्या कराई थी। इस आरोप के बाद बद्दो अब लगातार इंस्टाग्राम पर पोस्ट अपलोड कर रहा है।

बीच-बचाव कराने गए युवक को तलवार मारी
इंचौली के सिखेड़ा गांव निवासी विकास (23) पुत्र महेंद्र ट्रैक्टर ट्राली चलाने का काम करता है। रात को साढ़े आठ बजे विकास ट्रैक्टर लेकर आया। कुछ दबंग लोग दो युवकों की पिटाई कर रहे थे। विकास ने बीच बचाव कराने का प्रयास किया तो आरोपियों ने उसे भी पीटकर तलवार से उसके सिर में मार दी, जिससे वह घायल हो गया।  

बाइक सवार ने ईंट मारी, बस में सवार महिला घायल
रेड लाइट पर ओवरटेक को लेकर हुए विवाद में बाइक सवार ने रोडवेज बस चालक को निशाना बनाकर ईंट मारी, जो चालक की सीट के पीछे बैठी महिला को लगी और वह गंभीर रूप से घायल हो गई। 
आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गया। बस चालक ने आरोपी के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। सोहराब गेट डिपो की बस शुक्रवार सुबह बुलंदशहर से चलकर मेरठ आ रही थी। सुबह 9:10 बजे बस लोहिया नगर क्षेत्र में एल ब्लॉक पुलिस चौकी के पास रेड लाइट पर रुकी हुई थी। 

ग्रीन लाइट होने पर बस चालक ओमकार सिंह ने बस आगे बढ़ाई तो बाइक सवार के-ब्लॉक निवासी नवाजिश पुत्र अफजाल ने ओवरटेक को लेकर विवाद में चालक के साथ गाली-गलौज कर दी। चालक ने इसका विरोध किया तो बाइक सवार ने ईंट उठाकर दे मारी, जो चालक सीट के पीछे बैठी मीना पत्नी अरुण कुमार वर्मा के सिर में जा लगी। इससे वह लहूलुहान हो गई और बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। इसके बाद आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गया।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed