फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut Crime Report: Meerut girl raped on the pretext of marriage, victim found four months pregnant

Meerut Crime Report: युवती से दुष्कर्म, चार महीने की गर्भवती हुई, दरिंदगी की शिकार हुई मासूम की हालत गंभीर

Sun, 03 Dec 2023 02:48 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 03 Dec 2023 02:48 PM IST
सार

कोतवाली क्षेत्र के रहने वाले युवक ने मेरठ निवासी दूसरे वर्ग की युवती को प्रेमजाल फंसा लिया। शादी करने का झांसा देकर कई बार दुष्कर्म किया।  निकाह से दो दिन पूर्व बीएड पास युवती का रिश्तेदार उसे डरा-धमकाकर अपहरण कर ले गया। पढ़ें मेरठ से पिछले 24 घंटे की अपराध की मुख्य खबरें

विज्ञापन
Meerut Crime Report: Meerut girl raped on the pretext of marriage, victim found four months pregnant
मेरठ क्राइम न्यूज - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

कोतवाली क्षेत्र के रहने वाले युवक ने मेरठ निवासी दूसरे वर्ग की युवती को प्रेमजाल फंसा लिया। शादी करने का झांसा देकर कई बार दुष्कर्म किया। युवती चार महीने की गर्भवती हो गई। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म की एफआईआर दर्ज कर ली है।

विज्ञापन


डिडौली कोतवाली क्षेत्र के असगरीपुर गांव में रहने वाला खुर्शीद हापुड़ जिले के कुचेसर चौपला में एक मकान में किराए पर रहता था। वह फेरी लगाकर कालीन दरी बेचता था। वहीं मकान के एक कमरे में मेरठ जिले के भावनपुर थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी दूसरे समुदाय की युवती भी रहती थी।
विज्ञापन


आरोप है कि खुर्शीद ने खुद को अविवाहित बताकर पहले युवती को अपने प्रेमजाल में फंसा लिया। बाद में शादी करने का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। चार महीने पहले खुर्शीद युवती को अपने साथ हापुड़ से जोया ले आया। यहां दोनों एक किराए का मकान लेकर पति-पत्नी के रूप में रहने लगे। आरोप है कि एक नवंबर को खुर्शीद घर नहीं पहुंचा तो युवती उसे तलाशती हुई असगरीपुर पहुंच गई। यहां पता चला कि खुर्शीद पहले से शादीशुदा है। जिसके बाद युवती के होश उड़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच युवती चार महीने की गर्भवती हो गई थी। पीड़िता ने शनिवार को डिडौली कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। सीओ सिटी विजय कुमार राणा ने बताया कि मामले में आरोपी खुर्शीद के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

निकाह से दो दिन पूर्व युवती का रिश्तेदार ने किया अपहरण
निकाह से दो दिन पूर्व बीएड पास युवती का रिश्तेदार उसे डरा-धमकाकर अपहरण कर ले गया। आरोपी 26 लाख के जेवरात और 5 लाख की नकदी भी ले गए। युवती के मामा ने एसएसपी के आदेश पर तीन भाईयों व दो बहनों के खिलाफ बहला-फुसलाकर ले जाने और मारपीट व धमकी की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

युवती के मामा की ओर से सदर बाजार थाने में दर्ज रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि उनकी भांजी तीन माह की उम्र से ही उनके पास रहती थी। उन्होंने भांजी को बीएड तक शिक्षा दिलाई थी। पिछले वर्ष भांजी की सगाई की थी। 25 नवंबर को उसका निकाह तय था।

आरोप है कि 23 नवंबर की सुबह दिल्ली के फाटक करोली फराश खाना निवासी रिश्तेदार असद पुत्र शफी अहमद उनकी भांजी को बहला-फुसलाकर व डरा-धमकाकर साथ ले गया। साथ में 26 लाख कीमत के जेवरात और 5 लाख की नकदी अपने साथ ले गया। उन्होंने बताया कि उनकी भांजी की दिमागी हालत ठीक नहीं है। इस मामले की जानकारी होने पर वह असद के घर दिल्ली पहुंचे और अपनी भांजी के बारे में पूछा। जिस पर असद और उसके भाई हनी व अनस, बहन सना और उरूज ने उनके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की।

उन्हें झूठे मुकदमे में फंसाने व जान से मारने की धमकी दी। पीड़ितों ने आशंका जताई कि आरोपी उनकी भांजी को बेच सकते हैं या जान से मार सकते हैं। उन्होंने 24 नंवबर को सदर थाने में आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। पीड़ित ने एसएसपी से आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की। एसएसपी के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

गवाही देकर लौट रही दुष्कर्म पीड़िता पर सरेबाजार भाजपा नेत्री व बेटे ने किया हमला

पल्लवपुरम थाना क्षेत्र की भाजपा नेत्री और उसके बेटों पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराने वाली दूसरे समुदाय की युवती पर शनिवार दोपहर सिविल लाइन क्षेत्र में सूरजकुंड पर हमला कर दिया गया। पीड़िता ने एक दुकान में घुसकर किसी तरह अपनी जान बचाई। इसके बाद कार सवार हमलावर मौके से फरार हो गए। पीड़िता ने भाजपा नेत्री के बेटों पर हमले का आरोप लगाया है।

बरेली निवासी समुदाय विशेष की युवती के मुताबिक कुछ साल पहले उसकी मुलाकात पल्लवपुरम की रहने वाली भाजपा नेत्री के साथ हुई थी। आरोप है कि भाजपा नेत्री के बेटे ने उसे अपने प्रेम जाल में फंसाकर उसके साथ दुष्कर्म किया था। पीड़िता ने भाजपा नेत्री और उसके बेटे समेत तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

इस मामले में शनिवार को उसकी किशोर न्याय बोर्ड में गवाही थी। गवाही के बाद वह वापस घर लौट रही थी। इसी दौरान सूरजकुंड पर कार सवार भाजपा नेत्री व उसके पुत्र ने अपने एक साथी के साथ मिलकर उस पर हमला कर दिया। आरोपियों ने उसे दौड़ाकर पीटा। बदहवास पीड़िता जान बचाकर एक स्पोर्ट्स की दुकान में घुस गई। वहां भी हमलावरों ने उसके साथ जमकर मारपीट की।

मामले को लेकर सूरजकुंड बाजार में हड़कंप मच गया। लहूलुहान पीड़िता को छोड़कर आरोपी मौके से फरार हो गए। पीड़िता को एक कान से सुनाई देना भी बंद हो गया। पीड़िता ने आरोपियों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। सिविल लाइन पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

 

गंगानगर में गंगा विहार कॉलोनी में युवती ने की खुदकुशी

गांव रजपुरा के पास गंगा विहार कॉलोनी में शनिवार रात एक युवती ने घर में फंदा लगाकर जान दे दी। सूचना पर थाना पुलिस पहुंची और परिजनों से पूछताछ की। क्षेत्र की गंगा विहार कॉलोनी में 24 वर्षीय युवती की शादी डेढ़ वर्ष पहले शादी हुई थी। वह कुछ समय से अपने मायके में रह रही थी। परिजनों के मुताबिक रात में जब वह दिखाई नहीं दी तो परिजनों ने कमरे में जाकर देखा। उसका शव पंखे से लटका हुआ था। पुलिस पुलिस ने जाकर शव को नीचे उतारा। परिजनों की ओर से कानूनी कार्रवाई से इन्कार कर दिया गया।

सरधना में छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोपियों को जेल भेजा 
एक दिन पहले ई-रिक्शा में जा रही कॉलेज की छात्राओं के साथ छेड़छाड़ के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों के गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। शुक्रवार को एक गांव निवासी छात्राएं कॉलेज की छुट्टी के बाद ई-रिक्शा में सवार होकर घर जा रही थीं। नवाबगढ़ी गांव में मनचलों ने रिक्शा रोककर छात्राओं के साथ छेड़छाड़ कर अभद्र व्यवहार किया। विरोध करने पर धमकी देते हुए फरार हो गए थे। जानकारी पर परिजनों और ग्रामीणों ने थाने पर पहुंचकर हंगामा करते हुुुए आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की थी।

मामला दो समुदाय से जुड़ा होने के चलते क्षेत्र में तनाव की स्थिति पैदा हो गई थी। जिसके बाद पुलिस ने तहरीर के आधार पर कार्रवाई करते हुए आफताब पुत्र इकराम, मोहम्मद सुभान पुत्र महाराज, निसार पुत्र इरशाद के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। शनिवार को पुलिस ने तीनाें को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। थाना प्रभारी निरीक्षक प्रताप सिंह ने कहा कि छात्राओं के साथ छेड़छाड़ करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। नगर में अभियान चलाकर मनचलों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

अर्धविक्षिप्त महिला के साथ दुष्कर्म का प्रयास के आरोपी को जेल भेजा
परीक्षितगढ़ में अर्धविक्षिप्त महिला के साथ दुष्कर्म के प्रयास व धारधार हथियार से हमला करने के आरोपी का पुलिस ने शनिवार को चालान कर जेल भेज दिया। नगर के एक परिसर में करीब बीस वर्षों से एक 60 वर्षीय अर्धविक्षिप्त महिला रहती है। शुुक्रवार को महिला अपनी झोपड़ी में सो रही थी। तभी झोपड़ी में घुसे एक युवक ने उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया।

विरोध करने पर महिला के चेहरे पर धारदार हथियारों से हमला किया। गार्ड व मजदूरों ने आरोपी को दबोच कर पुलिस को सौंप दिया था। पुलिस के मुताबिक आरोपी 26 वर्षीय विक्रांत पुत्र अशोक नगर के मोहल्ला खजूरी दरवाजा का रहने वाला है। उसके खिलाफ ग्राम नांरगपुर निवासी पीआरडी के जवान रवि ने नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। शनिवार को उसे जेल भेजा गया है।

शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म का आरोप
मेरठ के लिसाड़ी गेट क्षेत्र निवासी एक युवती ने युवक पर आठ महीने तक शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पीड़िता ने शनिवार को थाने पहुंचकर शिकायत की है। पीड़िता ने बताया कि उसके जीजा ने एक युवक से शादी की बात कराई थी। इसके बाद दोनों में फोन पर बातचीत होने लगी। आरोप है कि युवक ने प्रेमजाल में फंसाकर शादी का झांसा देकर आठ महीने तक दुष्कर्म किया। इसके बाद शादी से इन्कार कर दिया। युवक ने मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। लिसाड़ी गेट थाना प्रभारी जितेन्द्र सिंह का कहना है कि युवती के तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। 

दरिंदगी की शिकार हुई मासूम की हालत चितांजनक 
लोहिया नगर क्षेत्र में सात वर्षीय मासूम दरिंदगी की शिकार हुई थी। चौथे दिन भी मासूम की हालत चितांजनक बनी हुई है। मासूम के पिता ने मेडिकल में उपचार में डाक्टरों पर लापरवाही का आरोप भी लगाया है। शनिवार को लोहिया नगर इंस्पेक्टर केपी सिंह ने मासूम के घर पहुंचकर आर्थिक सहायता भी दी है। पुलिस ने आरोपी राजू (26) को जेल भेज दिया है। पुलिस ने दावा जल्द ही इस मामले में चार्जशीट तैयार न्यायालय में भेजी जाएगी।

बीते बुधवार को मासूम अपने मकान के बाहर खेल रही थी, आरोपी ने बर्गर देने के बहाने बुलाकर घर में दुष्कर्म कर दिया था। घर पहुंचने पर बच्ची की हालत खराब होने पर परिजनों ने उसे मेडिकल में उपचार के लिए भर्ती कराया था। लेकिन बच्ची की हालत अभी भी चिंताजनक बनी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed