फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut Crime Report: man locked the girl in room after sexual assault, read Meerut crime news

मेरठ क्राइम रिपोर्ट: किशोरी से दुष्कर्म के बाद कमरे में किया बंद, नमाज पढ़ कर लौट रहे युवक पर हमला

Sat, 16 Sep 2023 02:13 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 16 Sep 2023 02:13 PM IST
सार

मेरठ के भावनपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में पड़ोसी युवक जुनैद पुत्र शाहिद ने किशोरी को घर बुलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया( आरोपी किशोरी को कमरे में बंद कर फरार हो गया। वहीं नमाज पढ़कर लौट रहे युवक पर जानलेवा हमला किया गया। पढ़ें मेरठ की क्राइम रिपोर्ट

विज्ञापन
Meerut Crime Report: man locked the girl in room after sexual assault, read Meerut crime news
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मेरठ के भावनपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में पड़ोसी युवक जुनैद पुत्र शाहिद ने किशोरी को घर बुलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद किशोरी को कमरे में बंद कर फरार हो गया। कमरे में रखे मोबाइल से किशोरी ने मौसी को सूचना दी तो किशोरी को बाहर निकाला जा सका। पिता ने जुनैद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। 

विज्ञापन


गांव निवासी दंपती वृहस्पतिवार को छोटी बेटी को दवा दिलाने गया था। बड़ी बेटी (17) घर में अकेली थी। आरोप है कि इसी बीच पड़ोस में रहने वाला जुनैद किशोरी को बहलाकर अपने घर ले गया। यहां उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में किशोरी को कमरे में बंदकर फरार हो गया। आरोपी अपना मोबाइल कमरे में ही भूल गया था। किशोरी ने मोबाइल से मौसी को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंचे परिजनों को किशोरी को कमरे से बाहर निकाला और अपने घर ले आए। किशोरी ने दुष्कर्म की जानकारी पिता को दी। किशोरी के पिता ने बताया कि वे जुनैद की शिकायत लेकर उसके घर पहुंचे तो वहां उसके परिजनो ने उनके साथ अभद्रता की। पुलिस से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। भावनपुर इंस्पेक्टर अतर सिंह ने बताया कि पीड़िता के पिता की तहरीर पर जुनैद के विरूद्व संबंधित धारा में मुकदमा दर्ज करते हुए किशारी को मेडिकल के लिए भेजा है। आरोपी फरार है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


घंटो तक हुए समझौते के प्रयास 
दुष्कर्म की जानकारी मिलते ही दोनों पक्ष के लोग पीडित पक्ष के घर पहुंचे। घंटो तक समझौते को लेकर दबाव बनाया गया। कुछ लोगो ने दोनों के निकाह की सलाह तक दे डाली। लेकिन पीडित पक्ष कानूनी कार्यवाही की जिद पर ही अड़ा रहा।

नौचंदी एक्सप्रेस से कटकर युवक की मौत
बिजली बंबा स्थित जुर्रानपुर फाटक के पास नौचंदी एक्सप्रेस से कटकर एक युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची लोहिया नगर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त कराने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। पुलिस ने शव मोर्चरी में भिजवा दिया। थाना प्रभारी कृष्णपाल का कहना है कि युवक की उम्र लगभग 35 वर्ष है। पहचान के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।

 

जिम संचालक ने मोबाइल कंपनी के कर्मचारी को पीटा
रेलवे रोड थाना क्षेत्र में बागपत रोड पर जिम संचालक ने साथियों के साथ मिलकर मोबाइल कर्मचारी से मारपीट कर दी। मामले में रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है। हापुड़ की संजय विहार आवास विकास कॉलोनी निवासी आदित्य त्यागी पुत्र कृष्णपाल सिंह एक निजी मोबाइल कंपनी में नौकरी करते हैं।

मेरठ में बागपत रोड पर कंपनी का ऑफिस है। बुधवार शाम वह ऑफिस से घर जा रहे थे। उन्होंने अपनी गाड़ी के पीछे खड़ी गाड़ी हटाने के लिए बोला तो उसी भवन में जिम संचालित करने वाले संचित नाम के युवक ने गाली-गलौज करते हुए 15-20 लड़के बुला लिए।

उनसे मारपीट करते हुए ईंट-पत्थर से हमला भी किया गया। आसपास के लोगों ने उन्हें किसी तरह बचाया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज निकलवाकर जांच शुरू कर दी है। 

 

नमाज पढ़ कर लौट रहे युवक पर हमला
लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के अहमदनगर गली नंबर-3 में नमाज पढ़ कर लौट रहे युवक पर दो लोगों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया और जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।

अहमदनगर गली नंबर-3 निवासी माजिद पुत्र साजिद ने तहरीर में बताया शुक्रवार दोपहर के जुमे की नमाज पढ़कर वह घर लौट रहा था। इस दौरान दो लोगों ने उसके साथ मारपीट कर धारदार हथियार से हमला कर दिया। मौके पर लोग जमा हो गए तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते लहूलुहान हालत में उसे छोड़कर फरार हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। 

 

 

सांड़ की टक्कर से सेवानिवृत कर्मचारी घायल
लोहियानगर के सिर्द्धाथ एनक्लेव निवासी रामकिशोर मिलिट्री इंजीनियरिंग सर्विस से सेवानिवृत हैं। शुक्रवार सुबह वह घर से टहलने के लिए निकले थे। तभी क्षेत्र में एक सांड़ ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह उछलकर झाड़ियों में जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। किसी तरह उन्होंने अपनी जान बचाई और घर पहुंचे।

परिजनों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने उनकी आंख क्षतिग्रस्त होने की आशंका में टेस्ट किए और चार टांके भी लगाए। स्थानीय लोगों का कहना कि छह माह से सांड़ क्षेत्र में घूम रहा है और वह अक्सर बच्चों और बड़ों के पीछे दौड़ पड़ता है। उन्होंने सांड़ को गोआश्रय स्थल भिजवाने और मेडा से कॉलोनी की झाड़ियां भी कटवाने की मांग की है। 

 

 

रामपुर से फिजी के परिवार को वापस भेजा
रामपुर में छिपकर रह रहे फिजी के परिवार को उनके देश वापस भेज दिया गया। पुलिस ने शुक्रवार को उन्हें नेपाल के रास्ते फिजी देश को भेजा, जबकि परिवार का मुखिया सैयद फैजल असलम खां अभी मेरठ में है।

एक माह पहले मेरठ पुलिस ने रामपुर की सेंट्रल कॉलोनी में रहने वाले सैयद फैजल को मेरठ से गिरफ्तार किया था। पुलिस को उसके फिजी नागरिक होने के साक्ष्य मिले थे। पता चला था कि सैयद फैजल बीबी व तीन बच्चों संग रामपुर में रह रहा था। उसने फिजी में शादी की थी और परिवार के साथ टूरिस्ट वीजा पर भारत आया था।

26 अप्रैल 2019 को वीजा खत्म हो गया था। खुफिया तंत्र व जांच एजेंसियों से जुड़े अफसरों ने पूछताछ की थी और उन्हें वापस भेजने के लिए दो लाख रुपये का जुर्माना भी जमा कराया। शुक्रवार को पुलिस ने सैयद फैजल असलम खां की पत्नी रोबिना और उसके तीन बच्चों फातिमा नूर, अलीमा नूर और आलिया बी को नेपाल के रास्ते फिजी भेज दिया है। बताया जाता है कि लखनऊ स्थित विदेश विभाग से जुड़े अफसरों की ओर से इस परिवार को देश छोड़ने के लिए नोटिस जारी किया गया था। सैयद फैजल असलम खां अभी भारत में ही है। 

 

मेरठ एसटीएफ और सेना के संयुक्त आपरेशन में पकड़े गए फर्जी कर्नल सत्यपाल सिंह यादव और उसके बेटों की कई पेंट फैक्टरी भी हैं। फैक्टरी में आग लगाकर इंश्योरेंस कंपनी से क्लेम भी ले चुका है।  

फर्जी कर्नल सत्यपाल सिंह यादव युवाओं को सेना में भर्ती कराने का झांसा देकर करोड़ों रुपये की चल-अचल संपत्ति अर्जित कर चुका है। उसके दो बेटे भी उसका साथ देते रहे। सत्यपाल को जेल भेज दिया गया है। उसकी गिरफ्तारी के बाद जांच में रोज नए-नए खुलासे हो रहे हैं। सत्यपाल कई सरकारी विभागों और इंश्योरेंस कंपनी को भी करोड़ों का चूना लगा चुका है। उसने अपनी पेंट फैक्टरी का कीमती सामान निकालने के बाद उसमें आग लगा दी। 


इसका क्लेम कर इंश्योरेंश कंपनी से सात करोड़ रुपये भी हासिल कर लिए। एसटीएफ एएसपी बृजेश सिंह ने बताया कि कई बिंदुओं पर जांच चल रही है। सख्त कार्रवाई की जा रही है।

 

नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर मेडिकल स्टोर संचालक ने किया दुष्कर्म
लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र निवासी एक महिला ने नौचंदी थाना क्षेत्र के रामबाग कालोनी निवासी मेडिकल स्टोर संचालक पर नशीली कोल्डड्रिंक पिलाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। 

थाना क्षेत्र निवासी महिला ने बताया कि करीब चार महीने पहले वह अपने रिश्तेदार के बच्चों को दिखाने के लिए रामबाग कालोनी निवासी एक डाक्टर के यहां गई थी। डाक्टर ने जो दवाई लिखी थी वह उसने पास के मेडिकल स्टोर से खरीदी थी। आरोप था कि मेडिकल स्टोर संचालक ने उसे अपना मोबाइल नंबर दिया था। कहा कि जब उसे कोई परेशानी हो तो वह उससे बात कर ले। पांच दिन पहले उसकी तबीयत खराब हुई तो उसने स्टोर संचालक से फोन पर बात की।

स्टोर संचालक ने उसे पांच दिन की दवाई बताई। दवाई से उसे काई आराम नहीं लगा तो शुक्रवार को उसने अपने स्टोर पर बुलाया। पीड़िता ने बताया कि स्टोर संचालक उसे पास के एक घर में बुलाया और मकान मालिक को डाक्टर बताया। उसे नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर स्टोर संचालक ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। थाना प्रभारी सुबोध सक्सेना का कहना है कि पीड़िता की तहरीर मिली है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। 

छह वर्षीय मासूम से दुष्कर्म का आरोप
जली कोठी में शुक्रवार रात हाफिज जी फरमान वाली गली में रहने वाले दो पक्षों मामूली बात को लेकर मारपीट हो गई। आरोप है कि एक पक्ष ने छह वर्षीय मासूम से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप लगाया। वहीं, दिल्ली गेट थाना प्रभारी विनय कुमार सिंह का कहना है कि मारपीट का मामला है, दुष्कर्म का आरोप झूठा है, पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed